फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   lectrix ev launch limited edition lxs moonshine after chandrayan 3 landing, know features and other details

Lectrix EV: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन, जानें खूबियां

Thu, 24 Aug 2023 12:27 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 24 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता लेक्ट्रिक्स ने चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इस स्कूटर में क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
lectrix ev launch limited edition lxs moonshine after chandrayan 3 landing, know features and other details
For Reference Only - फोटो : lectrix

विस्तार

भारत की इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता लेक्ट्रिक्स की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर एलएक्सएस का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस स्कूटर में क्या खूबियां दी गई हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस स्कूटर में कितनी दमदार बैटरी और मोटर मिलती हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ नया एडिशन
लेक्ट्रिक्स इलेक्ट्रिक की ओर से एलएक्सएस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिमिटेड एडिशन मूनशाइन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसके लिमिटेड एडिशन मूनशाइन को चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पेश किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
लेक्ट्रिक्स की ओर से एलएक्सएस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिमिटेड एडिशन मूनशाइन में गोल्डन रंग के लोगो को दिया गया है। जिसके साथ आकाश की ओर दो तीर दिखाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह अंतरिक्ष युग का प्रतिनिधित्व कर रहा है। खास बात यह है कि कंपनी इस एडिशन का उत्पादन सीमित संख्या में करेगी।


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कितनी दमदार बैटरी और मोटर
कंपनी की ओर से इस स्कूटर में तीन किलोवाट की क्षमता की बैटरी दी गई है। जिसके साथ 2200 वाट की मोटर मिलती है। इस बैटरी से स्कूटर को फुल चार्ज में 115 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है और जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को नौ सेकेंड में हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

कैसे हैं फीचर्स
लेक्ट्रिक्स की ओर से इस स्कूटर में कई फीचर्स दिए गए हैं। इनमें लाइव लोकेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड, की-लैस इग्निशन, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, एंटी थेफ्ट, हेलमेट वार्निंग, साइड स्टैंड सेफ्टी, ऑटो कट ऑफ, स्पीड लॉक जैसे फीचर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से मूनशाइन एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 97999 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed