शुक्रवार सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ रुड़की के नारसन में भयानक सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि ऋषभ पंत को काफी चोट आई और उनकी एसयूवी में आग भी लग गई। जिस एसयूवी को ऋषभ पंत चला रहे थे। वह कितनी सुरक्षित थी और उसमें कैसे फीचर्स थे, इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
किस कंपनी की कार थी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत का जिस एसयूवी के साथ हादसा हुआ वह दुनिया की बेहद सुरिक्षत कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज की थी। पंत के पास मर्सिडीज की एएमजी जीएलई43 4मैटिक कूपे एसयूवी थी। बेहद सुरक्षित माने जाने वाली इस एसयूवी के भी भीषण हादसे में परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
कहां पर थी रजिस्टर्ड
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत का जिस एसयूवी से हादसा हुआ उस कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 था। वाहन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह एसयूवी ऋषभ पंत के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। एसयूवी का रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर 2019 का है। एसयूवी दिल्ली में रजिस्टर्ड है और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड से चार सितंबर 2023 तक इंश्योर्ड है। वाहन की ओर से दी मिली जानकारी के मुताबिक कार फाइनेंस भी है और इसका फिटनेस 24 सितंबर 2034 तक है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
कितनी सुरक्षित थी कार
4 of 6
ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्सिडीज की जिस एसयूवी से ऋषभ पंत के साथ दुर्घटना हुई, वह काफी सुरक्षित एसयूवी थी। कंपनी की वेबसाइट पर इस एसयूवी की जानकारी नहीं है क्योंकि कंपनी इसके अपडेट वर्जन की बिक्री बाजार में करती है। लेकिन जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज जीएलई कूपे 43 एएमजी 4मैटिक एसयूवी में सुरक्षा के भी काफी शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें ओवरस्पीड वॉर्निंग तब मिलती है जब एसयूवी को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड या उससे तेज चलाया जाए। इसके बाद 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड या उससे ज्यादा तेज एसयूवी चलाने पर यह लगातार बीप देती है जिससे ड्राइवर को अलर्ट किया जाता है। इसके साथ ही इसमें कुल छह एयरबैग मिलते हैं जिसमें ड्राइवर, सहयात्री, ड्राइवर साइड पर दो कर्टेन एयरबैग और फ्रंट पैसेंजर साइड पर एयरबैग शामिल हैं। एसयूवी में टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चाइल्ड सीट एंकर पाइंट्स, सीट बेल्ट वॉर्निंग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डीसेंट कंट्रोल, इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Seat Belt: सीट बेल्ट नहीं लगाने पर गई 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान, आप भी हो जाएं सावधान
कैसा है इंजन
5 of 6
ऋषभ पंत का एक्सिडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
एएमजी जीएई43 4मैटिक कूपे के इंजन की बात करें तो इसमें 2996 सीसी का चार सिलेंडर वी शेप डीओएचसी पेट्रोल इंजन मिलता है। जिससे एसयूवी को 362 बीएचपी और 520 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह ऑल व्हील ड्राइव के साथ आती है। यह बीएस4 इंजन है जिसमें नौ गियर का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है। इसके दोनो ही पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह एसयूवी सिर्फ 5.2 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें - Cars In India: आबादी के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश में हैं कितनी कारें, जानकर हैरान रह जाएंगे आप