अगर आपको भी कार, बाइक और नई तकनीक की जानकारी लेना अच्छा लगता है तो आप सभी के लिए इस साल सियाम की ओर से ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम कहां होगा, इसमें क्या खास होगा और कौन सी कंपनियां इसमें शिरकत करेंगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Auto Expo 2023: जानें ऑटो एक्सपो 2023 में क्या होगा खास, कौन सी कंपनियां हो रही हैं शामिल
ऑटो एक्सपो 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सियाम की ओर से सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। इस कार्यक्रम में क्या खास होगा और ऑटो जगत की कौन सी कंपनियां शामिल हो रही हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल बाद फिर हो रहा है ऑटो एक्सपो
वैसे तो हर दो साल में ऑटो एक्सपो का आयोजन भारत में किया जाता है। लेकिन साल 2020 में आखिरी बार आयोजन के बाद अब जनवरी 2023 में इसका आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो का 16वां संस्करण है, जिसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है। जहां पर 11 जनवरी 2023 से 18 जनवरी 2023 के बीच कार और बाइक प्रेमी जुटेंगे।
यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
क्या होगी खासियत
ऑटो एक्सपो की शुरूआत से पहले सियाम के महानिदेश राजेश मेनन की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि इस बार 16वें संस्करण की थीम एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी रखी गई है। इस थीम के तहत ज्यादा सुरक्षित, साफ, ग्रीन और भविष्य में आने वाले वाहनों को दिखाया जाएगा। इस इवेंट के दौरान इंटरनल कंबशन इंजन, सीएनजी, एलएनजी, ईथेनॉल से चलने वाले फ्लेक्स वाहन, हाइड्रोजन तकनीक से चलने वाले वाहनों के प्रोटोटाइप और प्रोडक्शन उत्पादों को पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
कितनी कंपनियां होंगी शामिल
सियाम के महानिदेशक ने बताया कि एक्सपो के दौरान 48 वाहन विनिर्माताओं समेत 114 उद्योग हितधारक अपने उत्पादों को कार्यक्रम में शामिल करेंगे। इस दोरान पांच ग्लोबल प्रीमियर के साथ 75 से ज्यादा वाहनों को लॉन्च किया जा सकता है। एक्सपो में शामिल होने वाली कुछ प्रमुख कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, किआ, एमजी, टाटा, टोयोटा, अशोक लीलैंड, जेबीएम, एसएमएल, आयशर, हीरो मोटर्स, टीवीएस, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, बजाज ऑटो, यामाहा मोटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल आदि कंपनियां शामिल होंगी। इनके अलावा मर्सिडीज और महिंद्रा जैसी कुछ कंपनियों ने इस साल ऑटो एक्सपो से दूरी बनाई है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कितना बड़ा होगा एक्सपो
इसके अलावा दूसरे पैवेलियन में सुपर कार और सुपर बाइक्स होंगी। जिनमें मुख्य तौर पर पोर्श, बनेली जैसी कुछ खास सुपर कार और बाइक्स कंपनियों की ओर से अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। ईथेनॉल और सुपरकार और बाइक्स के पैवेलियन के अलावा तीसरा खास पैवेलियन विटेंज वाहनों के लिए होगा जहां पर देश-दुनिया की कुछ विटेंज कारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान