फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा अप्रैल का दूसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Mon, 17 Apr 2023 10:33 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 17 Apr 2023 10:33 AM IST
सार

ऑटो जगत के लिए अप्रैल का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the first week of 10 april to 16 april 2023 was for the automobile world
Jeep Meridian Upland - फोटो : Jeep India

अप्रैल का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 10 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

मार्च में टॉप पर रही ये कारें

Know how the first week of 10 april to 16 april 2023 was for the automobile world
मारुति स्विफ्ट - फोटो : maruti suzuki
मार्च महीने में देश में किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी जानकारी सामने आई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कारों को मार्च महीने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टॉप-10 गाड़ियों में से सात सिर्फ मारुति की रहीं। कंपनी की स्विफ्ट कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री मार्च महीने में हुई। कंपनी ने एक महीने में स्विफ्ट की 17559 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 28.89 फीसदी की बढ़ोतरी है। मारुति की इस हैचबैक का कुल बिक्री में 12.33 हिस्सा रहा। मारुति की ओर से लंबे समय तक ग्राहकों की पसंद बनी रहने वाली वैगन आर भी मार्च महीने में दूसरे नंबर पर रही। मार्च में इस हैचबैक कार की कुल 17305 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी ग्रोथ नेगेटिव रही। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 7329 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की थी। मारुति की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। मार्च 2023 में मारुति ने 16227 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 12439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस साल मार्च महीने में 3788 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी इस लिस्ट में टॉप- में शामिल रही। मार्च महीने में बलेनो की कुल 16168 यूनिट्स की बिक्री हुई। 11.35 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बलेनो ने पिछले साल के मुकाबले 1648 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की। टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक नेक्सन की मार्च में भी बेहतरीन डिमांड रही। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी 14769 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 454 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री मार्च 2023 में की।

नेक्सन फेसलिफ्ट की जानकारी हुई लीक

Know how the first week of 10 april to 16 april 2023 was for the automobile world
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह टाटा की नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है। इसमें एसयूवी के इंटीरियर की जानकारी दी गई है। टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी की ओर से इंटीरियर में कई बदलाव किए जा सकते हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के स्टेयरिंग में भी बदलाव को अच्छे से देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पर्पल कलर की सीट्स के साथ ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। एसयूवी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। जो एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटिड सीट्स, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है। नेक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। नई नेक्सन में कंपनी की ओर से ADAS जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिडीज एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस हुई लॉन्च

Know how the first week of 10 april to 16 april 2023 was for the automobile world
Santosh Iyer, MD & CEO and Lance Bennett, VP Sales and Marketing launching Mercedes-AMG GT 63 S E Pe - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज की ओर से भारत में एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह कार सबसे ताकतवर मॉडल है और देश में पहली प्लग इन हाइब्रिड परफॉर्मेंस कार है। कंपनी ने इस कार में बेहद दमदार इंजन दिया है। एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस में चार लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है। यह इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से भी जुड़ा है। इंजन से कार को 630 बीएचपी की ताकत और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं मोटर से कार को अतिरिक्त 201 बीएचपी और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दमदार इंजन के कारण यह कार जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 2.9 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी 316 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। मर्सिडीज की नई कार में कई खास चीजों को शामिल किया गया है। कार में एएमजी क्रोम फिनिश वाली ग्रिल दी गई है। इसके साथ ही इसमें मल्टी बीम हैडलैंप, इलेक्ट्रिकली एक्स्टेंडेबल स्पॉयलर, नए फ्रंट और रियर बंपर, 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ एमबीयूएक्स फंक्शंस, 64 कलर एंबिएंट लाइट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, 14 स्पीकर का बर्मेस्टर म्यूजिक सिस्टम, ड्राइविंग के लिए स्लिपरी, इंडीविजुअल, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस, इलेक्ट्रिक और रेस जैसे सात मोड मिलते हैं। कंपनी ने दमदार इंजन और फीचर्स वाली एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस को भारत में 3.30 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।
विज्ञापन

नेक्सन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Know how the first week of 10 april to 16 april 2023 was for the automobile world
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। कंपनी की इस बेहतरीन एसयूवी ने उत्पादन का पांच लाख का आंकड़ा छू लिया है। नेक्सन को 1.5 लीटर के डीजल और 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। एसयूवी में एयर प्यूरीफायर, रिवर्स कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स, तीन राइडिंग मोड्स के साथ कई फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ईबीए, हिल होल्ड कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होकर 14.30 लाख रुपये तक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed