मई का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको एक मई से सात मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
कैसी रही कार कंपनियों की बिक्री
2 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.60 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की। कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरूआत के पहले महीने में 160529 यूनिट्स की बिक्री की। इनमें रिटेल बिक्री के साथ ही अन्य कंपनियों को दी गई यूनिट्स, एक्सपोर्ट के आंकड़े शामिल हैं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 150661 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने अप्रैल 2023 में ऑल्टो और एस प्रेसो की की कुल 14110, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, टूर एस और वैगन आर की कुल 74935, सियाज की 1017, ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, एस क्रॉस, एक्सएल-6, ग्रैंड विटारा की 36754, ईको की 10504, सुपर कैरी की 2199, अन्य कंपनियों को 4039 और 16971 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं। वहीं ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स ने भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर अप्रैल महीने में 126 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 4551 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि कंपनी को इस दौरान सप्लाई चेन में आ रही परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी 126 फीसदी की बढ़त दर्ज की। कंपनी ने हाल में ही दूसरी ईवी कॉमेट को लॉन्च किया है। जिसके लिए 15 मई से बुकिंग को शुरू किया जाएगा और मई महीने से ही कार की डिलीवरी भी शुरू हो सकती है।
मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कारें
3 of 19
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मई महीने में चार कारों को लॉन्च किया जा सकता है। इनमें मारुति, बीएमडब्ल्यू और टाटा मोटर्स की गाड़ियों को लाने की तैयारी हो रही है। मारुति की ओर से जिम्नी को मई में लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की ओर से दूसरी जनरेशन की एम2 को लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की ओर से ही एक्स3 एम40 आई को भी मई में लॉन्च किया जा सकता है।
ओला की अप्रैल में हुई शानदार बिक्री
4 of 19
For Reference Only
- फोटो : ola electric
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स की अप्रैल 2023 के दौरान भी काफी बेहतर बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महीने में कंपनी ने 30 हजार यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री का 40 फीसदी बाजार अपने पास रखा है। साथ ही लगातार आठवें महीने कंपनी की पोजिशन नंबर एक पर कायम रही है। ओला इलेक्ट्रिक के सीएमओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि ओला एसवन, एसवन प्रो और एसवन एयर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी की ओर से करीब दो साल पहले पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया था। इस बीच कंपनी ऑफलाइन नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहा है और इसी क्रम में कंपनी ने देश के कई शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले हैं और जल्द ही इनकी संख्या बढ़कर 500 तक हो जाएगी, जिसे हम दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम डिमांड को पूरा करने के साथ ही अपने डायरेक्ट टू कस्टमर नेटवर्क को भी बढ़ाएंगे। कंपनी हायपरचार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ा रही है। जिससे ग्राहकों को अपने स्कूटर चार्ज करने में आसानी होगी। कंपनी का फोकस अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने पर है। साल की शुरूआत में ही कंपनी की ओर से जानकारी दी गई थी कि आने वाले समय में कंपनी अपनी बाइक्स को भी भारतीय बाजार में लाएगी। इसके साथ ही कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारियां भी की जा रही हैं। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन स्कूटर हैं। इनमें एसवन एयर, एसवन और एसवन प्रो शामिल हैं।
लॉन्च से पहले टाटा की कार का ब्रोशर हुआ लीक
5 of 19
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की जल्द लॉन्च होने वाली सीएनजी कार अल्ट्रोज का ब्रोशर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर लीक हुए ब्रोशर में कार के वैरिएंट और फीचर्स की जानकारी दी गई है। कंपनी ने हाल में ही इस कार के लिए बुकिंग को शुरू किया था। टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे डुअल-सिलेंडर आई सीएनजी तकनीक के साथ जोड़ा गया है। पांच स्पीड मैनुअल और छह स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कार 83 पीएस की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं सीएनजी के साथ कार 77 पीएस की पावर और 97 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी में वॉयस असिस्ट जैसे फीचर के साथ सनरूफ को दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह टाटा की ऐसी पहली कार होगी जो सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर के साथ आएगी। इसके साथ ही इसमें छह एयरबैग्स, ऑटोमैटिक हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जर, नया इंजन और ड्यूल सीएनजी सिलेंडर जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रोशर से जो जानकारी लीक हुई है। उसके मुताबिक कार में छह वैरिएंट्स को दिया जाएगा। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस एस, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस एस, एक्सजेड प्लस ऑप्शन एस जैसे वैरिएंट होंगे।