फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kawasaki Z1100 Supernaked Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications

Kawasaki Z1100: भारत में लॉन्च हुई नई कावासाकी Z1100 सुपरनेकेड बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 15 Nov 2025 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 06:54 PM IST
सार

कावासाकी ने अपनी नई फ्लैगशिप सुपरनेकेड मोटरसाइकिल Z1100 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Kawasaki Z1100 Supernaked Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
Kawasaki Z1100 Supernaked Motorcycle - फोटो : Kawasaki

विस्तार

कावासाकी ने अपनी नई फ्लैगशिप सुपरनेकेड मोटरसाइकिल Z1100 को भारत में 12.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.79 लाख रुपये तय की गई है। यह बाइक पहले वाली Z1000 का अपडेटेड वर्जन है, जो अब ज्यादा पावर, नए फीचर्स और मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ आती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - College Bikes: पहली बार बाइक लेने वालों के लिए टॉप-5 बेस्ट 125cc मोटरसाइकिलें, जानें कीमत, पावर और फीचर्स
विज्ञापन

ज्यादा पावर वाला 1100cc इंजन
नई कावासाकी Z1100 मोटरसाइकिल में 1,099cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो Ninja 1100SX से लिया गया है। इसमें 9,000 rpm पर 136 hp का पावर और 7,600 rpm पर 113 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विक-शिफ्टर आता है, जिससे क्लच के बिना गियर बदले जा सकते हैं। बाइक का कर्ब वजन 221 किग्रा है, जो इंटरनेशनल मॉडल के बराबर है।

यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का बड़ा रिकॉल, कंपनी ने वापस मंगाईं 39,000 से ज्यादा गाड़ियां

मस्कुलर लुक और 'Sugomi' डिजाइन
नई Z1100 में कावासाकी की पहचान माने जाने वाला Sugomi (सुगोमी) डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें ट्विन-एलईडी हेडलैंप, दमदार और चौड़ा फ्यूल टैंक और शार्प रियर सेक्शन मिलता है। पूरी बाइक एक प्रिडेटर-जैसे आक्रामक लुक में नजर आती है, जो Z सीरीज की खासियत है।

यह भी पढ़ें - CAFE Norms: कमर्शियल व्हीकल सेक्टर की मांग, कैफे मानदंडों में हो बदलाव और N1 सेगमेंट में मिले छूट
विज्ञापन

फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स
कावासाकी ने इस नई बाइक में लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक पैकेज दिया है, जिसे 5-इंच के TFT डिस्प्ले से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें शामिल हैं:
  • 5-एक्सिस IMU बेस्ड राइडर असिस्ट
  • ट्रैक्शन कंट्रोल के 3 लेवल
  • दो पावर मोड
  • क्रूज कंट्रोल
  • बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
  • ड्यूल-चैनल ABS
डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है, जिससे नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट और एप फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Suzuki GSX-R1000R: सुजुकी जीएसएक्स-आर1000आर का 40वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - EV: भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में दिलचस्प मोड़, विनफास्ट ने बिक्री में टेस्ला को पछाड़ा 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Z1100 में आगे और पीछे दोनों तरफ शोवा के फुली-एडजस्टेबल सस्पेंशन लगे हैं, जो राइड और हैंडलिंग को बेहतर बनाते हैं। इसमें ब्रेकिंग के लिए टोकिको के हाई-परफॉर्मेंस कैलिपर्स मिलते हैं। वहीं टायर डनलप स्पोर्टमैक्स Q5A के हैं। जिसमें फ्रंट में 120/70-ZR17 और रियर में 190/50-ZR17 के टायर हैं। 

यह भी पढ़ें - KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या 

यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह

वेरिएंट्स और मुकाबला
भारत में नई Kawasaki Z1100 सिर्फ एक मैटेलिक ग्रे कलर में उपलब्ध है। यहां SE वर्जन लॉन्च नहीं किया गया है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Honda CB1000 Hornet SP से होगा, जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये है। यानी कीमत के मामले में Z1100 को थोड़ी बढ़त मिलती है। 

यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहन और प्रदूषण, क्या है इसका सच और इससे जुड़ी गलतफहमी, जानें पूरी डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Road Tax: गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन- कौन सा टैक्स भरें? लाइफटाइम या पांच साल वाला, कौन-सा विकल्प बेहतर?

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 'भारत की ऑटो राजधानी', कैसे यह शहर बन गया देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed