फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Karnataka Police Launches new website to pay fines related to traffic violation cases

Traffic Violations: कर्नाटक पुलिस ने ट्रैफिक जुर्माने के भुगतान के लिए लॉन्च की नई वेबसाइट, जानें डिटेल्स

Fri, 03 May 2024 03:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 03:47 PM IST
सार

कर्नाटक राज्य पुलिस ने ट्रैफिक उल्लंघन मामलों से संबंधित जुर्माना राशि का भुगतान करने के लिए एक नई वेबसाइट शुरू की है।

विज्ञापन
Karnataka Police Launches new website to pay fines related to traffic violation cases
Traffic Police - फोटो : Freepik

विस्तार

कर्नाटक राज्य पुलिस ने ट्रैफिक उल्लंघन मामलों से संबंधित जुर्माना राशि का भुगतान करने के लिए एक नई वेबसाइट शुरू की है। पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक) आलोक कुमार ने ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "कर्नाटक पुलिस ने राज्य के बंगलूरू शहर को छोड़कर अन्य सभी नागरिकों के लिए लंबित जुर्माना राशि के भुगतान को सुविधाजनक बनाने के लिए एक वेबसाइट https://payfine.mchallan.com:7271  शुरू की है। इस वेबसाइट के जरिए लोग अपने वाहनों का लंबित जुर्माना भी देख सकते हैं। यह वेबसाइट पुलिस स्टेशन जाने की असुविधा को कम करने की एक कोशिश है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, एक यूजर ने प्रशासन के इस नए कदम को लेकर चिंता जताई है। यूजर ने ट्वीट किया कि इस वेबसाइट का डेटा असुरक्षित लगता है। उनके अनुसार, जिस भी वाहन पर जुर्माना राशि बकाया है, उसका मालिक और उसका पता बिना किसी गोपनीयता के वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है।

एडीजीपी ने यूजर को आश्वासन दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के नाम और पते को अगले 24 घंटों के लिए छिपा दिया जाएगा।

वेबसाइट शुरू होने से पहले, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना राशि का भुगतान करने के लिए अपने इलाके के संबंधित ट्रैफिक स्टेशनों पर जाना पड़ता था। जुर्माना राशि का भुगतान कर्नाटक वन या बंगलूरू वन वेबसाइट के जरिए भी किया जाता था। अब, सिर्फ ट्रैफिक जुर्माना राशि जमा करने के लिए एक अलग वेबसाइट खुलने से ट्रैफिक स्टेशनों पर बोझ कम होने की उम्मीद है। इससे जुर्माना राशि का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। एडीजीपी यातायात एवं सड़क सुरक्षा आलोक कुमार के मुताबिक, अभी तक 3.25 करोड़ ट्रैफिक उल्लंघन से संबंधित मामले लंबित हैं।

इतने भारी संख्या में मामलों के बावजूद, मार्च के आखिर तक 1700 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा सका। अब बंगलूरू शहर से 1,425 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला किया जाना बाकी है। इतने बड़े पैमाने पर जुर्माना राशि वसूली बंगलूरू पुलिस के लिए एक कठिन काम बन गया था। जिसके कारण उन्होंने इस मामले में जनता की राय मांगी।

पुलिस ने परिवहन विभाग को भी मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन पर विचार करने के लिए लिखा है। पुलिस के अनुसार, इससे कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त करने और उनकी नीलामी की अनुमति मिलेगी। परिवहन विभाग (प्रवर्तन, दक्षिण) के अतिरिक्त आयुक्त सी मल्लिकार्जुन का कहना है कि यह एक व्यावहारिक समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed