फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwar yatra traffic 2024 Delhi-Meerut Expressway and these three routes for Kanwariyas

Traffic: कांवड़ियों की आवाजाही के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अलावा चुने गए ये तीन अन्य रूट, जानें डिटेल्स

Wed, 10 Jul 2024 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 08:13 PM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे उन चार प्रमुख मार्गों में से एक है, जिसका इस्तेमाल हजारों कांवरियां उत्तराखंड के हरिद्वार से वापसी यात्रा के दौरान करते हैं। इसके अलावा तीन अन्य रूट चुने गए हैं। वार्षिक कांवर यात्रा 22 जुलाई से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Kanwar yatra traffic 2024 Delhi-Meerut Expressway and these three routes for Kanwariyas
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे उन चार प्रमुख मार्गों में से एक है, जिसका इस्तेमाल हजारों कांवरियां उत्तराखंड के हरिद्वार से वापसी यात्रा के दौरान करते हैं। वार्षिक कांवर यात्रा 22 जुलाई से शुरू होने वाली है।  यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने कहा, "हम 15 जुलाई तक अपने ट्रैफिक रूट को अंतिम रूप देने जा रहे हैं।" 
विज्ञापन

यह जानकारी गाजियाबाद प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को दी। अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि ज्यादातर कांवरिया दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश वापस जाते समय गाजियाबाद से होकर लौटते हैं। इसलिए जिला प्रशासन आमतौर पर ट्रैफिक फ्लो (यातायात प्रवाह) को सुचारू बनाए रखने के लिए 10 से 12 दिनों की अवधि के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा देता है। ज्यादातर कांवरिया पैदल, मोटरबाइक/साइकिल, कार और ट्रकों से वापस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी (डीएम) इंद्र विक्रम सिंह ने कहा, "इस वर्ष, हमने विभिन्न विभागों को कांवरियों के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा है। जिनमें सड़क की मरम्मत, उचित स्ट्रीट लाइटिंग, पानी और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है। कांवरिया इस वर्ष हरिद्वार से लौटते समय चार प्रमुख सड़कों का इस्तेमाल करेंगे और उनमें से एक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) होगा।"
विज्ञापन

कांवरियों के लिए अन्य रूट
अन्य तीन मुख्य रूट इस तरह हैं: 30 किलोमीटर का रास्ता NH-9 पर छजारसी टोल प्लाजा से नोएडा के सेक्टर 62 तक; 35 किलोमीटर का रास्ता जानी बॉर्डर (मेरठ-गाजियाबाद बॉर्डर) से लोनी के पास टीला मोड़ की ओर; और 45 किलोमीटर का रास्ता गाजियाबाद-मेरठ बॉर्डर से कदराबाद से दिल्ली-मेरठ रोड के रास्ते दिल्ली की ओर।

कांवर यात्रा के दौरान डायवर्जन योजना/ प्रतिबंध
सिंह ने कहा, "आने वाले दिनों में ट्रैफिक पुलिस जरूरत के मुताबिक डायवर्जन योजना तैयार करेगी। हमने अधिकारियों और विभिन्न विभागों को कांवर यात्रा की भीड़ के लिए तैयार होने के लिए कहा है। कांवर यात्रा के पीक दिनों के दौरान ये चारों रास्ते नियमित ट्रैफिक, खासकर भारी वाहनों के लिए बंद हो जाएंगे। इस साल हमें तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।"

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कांवर मार्ग के साथ मंदिरों के पास मांस की दुकानों को बंद करने और शराब की दुकानों को नजरों से हटाने का आदेश दिया है। इसके अलावा, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम को कांवरियों के लिए अतिरिक्त 200 बसों को किराए पर लेने का निर्देश दिया है।

शहर के पर्यावरणविद् और पर्यावरण वकील आकाश वशिष्ठ ने कहा, "कांवरियों के लिए वैकल्पिक रूट की जरूरत है। इसके अभाव में, हजारों दैनिक यात्रियों को ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ेगा। साथ ही स्कूल, कॉलेज और औद्योगिक इकाइयों आदि के बंद होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बंद कर दिया जाता है। एक डेडिकेटेड रूट (समर्पित मार्ग) के अभाव में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले कांवर सीजन के दौरान लगभग ठहर से जाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed