{"_id":"62c7eae8a9ad655717063289","slug":"jitendra-ev-monsoon-electric-scooters-offer-know-about-these-amazing-offers-on-e-scooters-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Dhamaka Cashback Offer: जितेंद्र ईवी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर मिल रहा है कैशबैक ऑफर, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Monsoon Dhamaka Cashback Offer: जितेंद्र ईवी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर मिल रहा है कैशबैक ऑफर, जानें डिटेल्स
Fri, 08 Jul 2022 01:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:59 PM IST
सार
नासिक आधारित Jitendra New EV Tech (जितेंद्र न्यू ईवी टेक) ने एक नए Monsoon Dhamaka Cashback Offer (मानसून धमाका कैशबैक ऑफर) का एलान किया है।
विज्ञापन
Jitendra EV Electric Scooter
- फोटो : Jitendra EV
विस्तार
देश भर में पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े पैमाने पर अपनाने को बढ़ावा देने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, नासिक आधारित Jitendra New EV Tech (जितेंद्र न्यू ईवी टेक) ने एक नए Monsoon Dhamaka Cashback Offer (मानसून धमाका कैशबैक ऑफर) का एलान किया है। 1 जुलाई से, जितेंद्र ईवी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले ग्राहक कंपनी के 'मानसून धमाका' ऑफर के तहत 3,000 रुपये कैशबैक के रूप में पाने के हकदार होंगे। यह ऑफर Jitendra EV के चुनिंदा वाहनों पर 31 जुलाई तक वैध है।
इन ई-स्कूटरों पर ऑफर
ग्राहक इस महीने भर चलने वाले ऑफर का लाभ इन इलेक्ट्रिक उत्पादों पेशकशों - MT Classic City (एमटी क्लासिक सिटी), JET 320 (जेईटी 320), JMT 1000 HS (जेएमटी 1000 एचएस) और JMT 1000 3K (जेएमटी 1000 3के) पर उठा सकते हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतें 69,149 रुपये से 84,417 रुपये के बीच हैं और इनमें सरकार से मिलने वाली सब्सिडी शामिल नहीं है।
ई-वाहनों की बड़ी रेंज
हरित और स्वच्छ वाहनों को अपनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जितेंद्र न्यू ईवी टेक नासिक स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप है जो दोपहिया, रिक्शा और गाड़ियां सहित इलेक्ट्रिक वाहनों की एक बड़ी रेंज पेश करता है। कंपनी की पेशकश यह सुनिश्चित करती है कि सभी सेगमेंट के ग्राहक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों तक पहुंच बनाने में सक्षम हों, जो चल रहे मॉनसून धमाका कैशबैक ऑफर जैसे आकर्षक ऑफर के साथ अधिक आकर्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चार्जिंग के लिए किया करार
इस साल की शुरुआत में, बेंगलुरु स्थित Log9 Materials (लॉग9 मैटेरियल्स) ने नए जमाने की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन देने के लिए जितेंद्र ईवी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी काफी एक्शन देखने को मिल रहा है। टीवीएस ने पहले ही बीएमडब्ल्यू और नॉर्टन के साथ अपनी ईवी योजनाओं की घोषणा कर दी है, जबकि एथर एनर्जी एक अपडेटेड 450X पेश करने के लिए कमर कस रही है।