{"_id":"64354ab67254e859fe09e14b","slug":"jeep-india-launches-two-special-editions-jeep-meridian-upland-and-jeep-meridian-x-for-adventure-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jeep Meridian: जीप इंडिया की थ्री रो जीप मेरिडियन के दो स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Meridian: जीप इंडिया की थ्री रो जीप मेरिडियन के दो स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Tue, 11 Apr 2023 05:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:25 PM IST
सार
नई Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) को ग्राहकों की डिमांड के आधार पर एक और बोल्ड लुक दिया गया है। प्रतिष्ठित प्रीमियम एसयूवी ब्रांड दो लिमिटेड स्पेशल एडिशन Jeep Meridian X (जीप मेरिडियन एक्स) और Jeep Meridian Upland (जीप मेरिडियन अपलैंड) लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Jeep Meridian Upland
- फोटो : Jeep India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) को ग्राहकों की डिमांड के आधार पर एक और बोल्ड लुक दिया गया है। प्रतिष्ठित प्रीमियम एसयूवी ब्रांड दो लिमिटेड स्पेशल एडिशन Jeep Meridian X (जीप मेरिडियन एक्स) और Jeep Meridian Upland (जीप मेरिडियन अपलैंड) लॉन्च किया है। स्पेशल एडिशन नई स्टाइलिंग और एक्सेसरी पैक के साथ जीप ब्रांड की मशहूर 4x4 क्षमता देता हैं जो जीप मेरिडियन की पुरस्कार विजेता स्टाइल को और निखारता है। स्पेशल एडिशन दो एडिशनल रंगों सिल्वर मून और गैलेक्सी ब्लू को भी स्पोर्ट करेगा जो नई पेशकशों को एक अनोखा लुक देता है। स्पेशल एडिशन ग्राहकों को उनकी शैली और व्यक्तित्व के आधार पर वैरिएंट चुनने का ऑप्शन देगा।
कीमत और बुकिंग
जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन की बुकिंग अब जीप डीलरशिप और जीप इंडिया की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है और इसकी कीमत 32.95 लाख रुपये से शुरू होती है। जीप मेरिडियन स्पेशल एडिशन की डिलीवरी अप्रैल 2023 की दूसरी छमाही से शुरू की जाएगी।
स्पीड
मेरिडियन थ्री-रो एसयूवी उच्च स्तर के परिष्कार के साथ एक विश्वसनीय एसयूवी अनुभव देने के लिए भारतीय विजन के साथ विश्व स्तर पर साबित की हुई इंजीनियरिंग कौशल का लाभ उठाती है। इस एसयूवी ने प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ फिर से परिभाषित किया है, जिसमें सबसे तेज गतिवृद्धि और उच्चतम पॉवर-टू-वेट अनुपात शामिल है। यह एसयूवी सिर्फ 10.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और 198 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकती है।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
'अर्बन फोकस्ड' जीप मेरिडियन एक्स को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो परिष्कृतता और भव्यता की खोज कर रहे हैं और एक प्रीमियम अर्बन ड्राइव एक्सपीरियंस की उम्मीद करते हैं। यह एडिशन एसयूवी के अपमार्केट फील को बढ़ाते हुए अधिक प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा। जीप मेरिडियन एक्स स्टाइलिश बॉडी कलर लोअर, ग्रे रूफ और ग्रे पॉकेट के साथ अलॉय व्हील देता है। इसके अलावा, यह साइड मोल्डिंग, पडल लैंप्स जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे इंटीरियर मॉडिफिकेशन देता है। इसके अलावा, दोनों वैरिएंट के खरीदारों को बिक्री मूल्य के 50 प्रतिशत पर रियर एंटरटेनमेंट पैकेज की पेशकश की जाएगी।

Jeep Meridian X
- फोटो : Jeep India
फीचर्स
'एडवेंचर ओरिएंटेड जीप मेरिडियन अपलैंड' ऐसे लोगों के लिए है जो 'कहीं पर भी जाना, कुछ भी करना' चाहते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो अलग-अलग इलाकों में ड्राइव करना चाहते हैं और अपने जुनून को फॉलो करते हुए रोमांचकारी अनुभव लेते हैं। इसमें स्प्लैश गार्ड्स, बूट ऑर्गनाइजर, प्रीमियम फुटस्टेप्स, सनशेड्स, स्पेशल केबिन, कार्गो मैट्स और टायर इन्फ्लेटर के अलावा हुड डेकल और रूफ कैरियर जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन शामिल हैं।
वारंटी
नया स्पेशल एडिशन जीप वेव एक्सक्लूसिव प्रोग्राम के साथ मिलकर काफी अच्छे ऑफर पेश कर रहा है जो पूरी जीप लाइन-अप के लिए मौजूद है। प्रीमियम कस्टमर केयर प्रोग्राम के साथ 3 साल की जीप की व्यापक वारंटी, 90 मिनट में शुरू होने वाले जीप एक्सप्रेस सर्विस पैकेज, ग्राहकों को अनोखे ओनरशिप एक्सपीरियंस हासिल करने में सहायता करने के लिए जीप एज एंड सेगमेंट फर्स्ट कस्टमर कॉन्टैक्ट प्रोग्राम - जीप जीनियस और जीप एडवेंचर कंसीयज शामिल हैं।
कंपनी की उम्मीदें
भारत में जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन के लॉन्च की के उपलक्ष्य पर बात करते हुए, जीप ब्रांड इंडिया के प्रमुख निपुण जे महाजन ने कहा, "हम जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, जो विशिष्ट स्टाइल में एसयूवी की द्वंद्व को हाईलाइट करता है। हम नए स्पेशल एडिशन के साथ जीप मेरिडियन को दूसरे स्तर पर लेकर जा रहे हैं, जो एक ख़ास लुक के साथ ऑफ-रोड ट्रेल्स और सड़कों दोनों पर अलग दिखाई देगा। ऑफर पर एक्सेसरी पैक के साथ जीप मेरिडियन के द्वंद्व की विशिष्टता को इसके एडवेंचर साइड पर और शहरी ग्राहकों के लिए एक अनूठी स्टाइल जो एसयूवी को उसके प्रीमियम और परिष्कृत अनुभव के लिए पसंद करते हैं।"