फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Japanese vehicle manufacturer Yamaha Motor Yamaha Motor aims to bring synthetic-fuel biofuel motorcycles to Asia

Yamaha: यामाहा मोटर एशिया में 'बहुत जल्द' लॉन्च करेगी बायोफ्यूल मोटरसाइकिल, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 12 Apr 2022 01:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

जापान की Yamaha Motor (यामाहा मोटर) "बहुत जल्द" सिंथेटिक-ईंधन मोटरसाइकिलों को एशिया में लाने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की पेशकश को बढ़ाने के बारे में ज्यादा सतर्क है।

विज्ञापन
Japanese vehicle manufacturer Yamaha Motor Yamaha Motor aims to bring synthetic-fuel biofuel motorcycles to Asia
2022 Yamaha YZF-R3 - फोटो : Yamaha (For Reference Only)

विस्तार

जापान की Yamaha Motor (यामाहा मोटर) "बहुत जल्द" सिंथेटिक-ईंधन मोटरसाइकिलों को एशिया में लाने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की पेशकश को बढ़ाने के बारे में ज्यादा सतर्क है। Nikkei Asia (निक्केई एशिया) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


सिंथेटिक ईंधन बायोएथेनॉल और अन्य कच्चे माल से बनाए जाते हैं, और यात्री वाहनों में उनके उपयोग को डीकार्बोनाइजेशन के रास्ते पर एक कदम के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक यामाहा मोटर के अध्यक्ष योशीहिरो हिदाका ने निक्केई एशिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हालांकि हमें कुछ स्पेसिफिकेशंस में बदलाव करना पड़ सकता है, वाहन के टैंक में बायोफ्यूल डालने पर, मौजूदा इंटरनल कंब्शन इंजन तब भी काम करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी पहले ही ब्राजील में ऐसी कुछ स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलें बेच चुकी है, जो गैसोलीन और इथेनॉल के मिश्रण से चलती हैं। और कंपनी का कहना है कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों में "बहुत जल्द" इसी तरह की बाइक पेश कर सकती है। यामाहा स्थानीय उद्योग संघों के जरिए अधिकारियों के साथ इस तरह की बाइक्स के उत्पादन के डिटेल्स पर बातचीत कर रही है।


यामाहा के सालाना शिपमेंट में एशिया की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी है। अपनी इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति के एक हिस्से के रूप में, कंपनी 2024 तक दुनिया भर में 10 से अधिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। लेकिन हिदाका ने कहा, "हम एशियाई क्षेत्र में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने की इतनी जल्दी में नहीं हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed