फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Kit Comparison: आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवाना है बेहतर, या फैक्ट्री फिट सीएनजी कार लेने में है समझदारी

Mon, 14 Nov 2022 05:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 14 Nov 2022 05:38 PM IST
सार

कई लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि उन्हें अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवानी चाहिए, या फैक्ट्री फिट सीएनजी कार लेना फायदा का सौदा होता है। इस खबर में हम आपकी यह परेशानी दूर कर रहे हैं।

विज्ञापन
It is better to install an after market CNG kit, or it is wiser to buy a factory fitted CNG car
कार में सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में जहां पेट्रोल और डीजल काफी ज्यादा महंगे हो रहे हैं। ऐसे में कार कंपनियों की ओर से भी सीएनजी कारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बाजार में भी सीएनजी किट लगवाने के कई विकल्प मिल जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग इस बात को तय नहीं कर पाते कि उन्हें अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवानी चाहिए या फिर फैक्ट्री फिट सीएनजी कार को खरीदना चाहिए। अगर आप भी इस परेशानी से निकल नहीं पा रहे हैं तो इस खबर में हम आपको दोनों तरह की सीएनजी किट के फायदे और नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।

बाहर से सीएनजी लगवाने में क्या होता है फायदा

It is better to install an after market CNG kit, or it is wiser to buy a factory fitted CNG car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके पास पुरानी पेट्रोल कार है और आप उसमें सीएनजी किट लगवाना चाहते हैं। तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए किसी अच्छे मेकैनिक की जरूरत होती है। एक बार सीएनजी किट लगने के बाद पेट्रोल के मुकाबले सस्ती पड़ती है। नई कार खरीदना महंगा होता है लेकिन पुरानी कार में सीएनजी लगवाने का खर्च काफी कम होता है। ऐसे में बचे हुए पैसों का उपयोग अन्य कामों में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

क्या होते हैं नुकसान

It is better to install an after market CNG kit, or it is wiser to buy a factory fitted CNG car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाहर से सीएनजी लगवाने के नुकसान भी होते हैं। आफ्टर मार्केट सीएनजी किट अगर अच्छे मेकैनिक से ना लगवाई जाए तो इससे परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। अपना काम छोड़कर बार-बार मेकैनिक के पास जाना पड़ता है जिससे समय और पैसे दोनों खराब होते हैं। अच्छी किट को चुनना भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। बाजार में कई तरह की किट मिलती हैं, ऐसे में यह तय करना कि कौन सी किट लगवानी है और किस कंपनी की किट से दूर रहना है यह मुश्किल होता है। कई बार दुकानदार आपको जिस किट की सलाह देता है वह किट आपकी कार को सूट ना करें तो परेशानी होती है। इसके अलावा पुरानी कार में किट लगवाने से सस्पेंशन भी खराब होने का खतरा होता है। कार पीछे से झुक जाती है जिससे खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर पर कार को नुकसान होता है। बाहर से किट लगवाने पर कंपनी की वारंटी भी खत्म हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Green Hydrogen: एशिया में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर लगेगी लगाम, भारत सरकार कर रही बड़ी तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी फिटेड सीएनजी किट वाली कार के फायदे

It is better to install an after market CNG kit, or it is wiser to buy a factory fitted CNG car
मारुति डिजायर सीएनजी - फोटो : maruti suzuki
बाहर के मुकाबले अगर कंपनी से सीएनजी किट वाली कार खरीदी जाए तो यह लंबे समय में फायदा देती है। कंपनी की ओर से सभी तरह की जांच करने के बाद ही किट को कार में लगाया जाता है, जिससे सुरक्षा की चिंता नहीं होती। कंपनी से सीएनजी लगी होने के कारण कार में पिकअप की कोई समस्या नहीं आती। ऐसी कारों में कंपनी की ओर से वारंटी दी जाती है जिससे भविष्य में कोई भी परेशानी होने पर वारंटी की चिंता नहीं होती। बाहर के मुकाबले कंपनी फिटेड सीएनजी कार ज्यादा एवरेज देती है। कंपनी फिटेड सीएनजी किट होने पर डिग्गी में सामान रखने के लिए भी कुछ जगह मिल जाती है। कंपनी की ओर से अच्छी क्वालिटी के पार्ट्स का उपयोग किया जाता है जिससे बाद में कार में किसी बड़े नुकसान का खतरा नहीं होता। इनके इंजन, सस्पेंशन आदि को बेहतर तरीके से ट्यून किया जाता है जो बाहर से किट लगवाने पर असंभव होता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कंपनी फिटेड सीएनजी कार के नुकसान

It is better to install an after market CNG kit, or it is wiser to buy a factory fitted CNG car
हुंडई ऑरा सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी से फिट होकर आने वाली सीएनजी किट वाली कारों के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। ऐसी कार पेट्रोल कार के मुकाबले काफी महंगी होती है। जिससे कई बार ग्राहक का बजट खराब हो जाता है। पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाना इससे काफी सस्ता होता है। ऐसी कारों पर ज्यादा बुकिंग होती है जिसके कारण लंबा वेटिंग पीरियड भी होता है।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed