फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Iran-Israel War Sparks Global Oil Shock: Switching an EV Ultimate Shield Against Rising Fuel Costs?

ईरान-इस्राइल युद्ध से गहराया तेल संकट: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

Fri, 13 Mar 2026 04:57 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 13 Mar 2026 04:57 PM IST
सार

Electric cars in India price list: ग्लोबल फ्यूल क्राइसिस और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईपी) सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गए हैं। भारत में करीब सात लाख से शुरू होने वाली इन इलेक्ट्रिक कारों के साथ आप पेट्रोल की लाइनों और बढ़ते दामों की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं। जानें बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक की बेस्ट इलेक्ट्रिक गाड़ियां और उनकी रेंज।
 

विज्ञापन
Iran-Israel War Sparks Global Oil Shock: Switching  an EV Ultimate Shield Against Rising Fuel Costs?
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors

विस्तार

दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी तेजी से एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। क्योंकि ये बैटरी से चलते हैं और इन्हें पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि ऊर्जा संकट या ईंधन महंगाई के दौर में ईवी की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन


भारत में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारें

टाटा टियागो ईवी
भारत में किफायती इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो टाटा टियागो ईवी सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक मानी जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग आठ लाख से शुरू होकर साढ़े 11 लाख तक जाती है और कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर करीब 315 किलोमीटर तक चल सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डबल साइलेंसर वाली बाइक: कुछ मोटरसाइकिलों में दो या चार साइलेंसर क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की असली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी कॉमेट ईवी
एमजी कॉमेट ईवी एक कॉम्पैक्ट सिटी-फोकस्ड इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत लगभग साढ़े सात लाख से दस लाख के बीच है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज करीब 230 किलोमीटर तक बताई जाती है।


टाटा पंच ईवी
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच ईवी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसकी कीमत करीब दस लाख से 13 लाख के बीच है और यह लगभग 350 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा लंबी रेंज और बेहतर फीचर्स की वजह से एमजी विंडसर ईवी भी बाजार में चर्चा में है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख से साढ़े 18 लाख तक है और यह लगभग 449 किलोमीटर तक चल सकती है।

टाटा नेक्सन ईवी
इसी तरह भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में शामिल टाटा नेक्सन ईवी भी मजबूत विकल्प के रूप में सामने आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग साढ़े 12 लाख से साढ़े 17 लाख तक है और यह एक बार चार्ज करने पर करीब 489 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Suzuki Burgman Street EX: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट एक्स 2026 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है नया और कितनी है कीमत

क्यों बढ़ रही है इलेक्ट्रिक कारों की मांग?
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता के पीछे कई कारण हैं। जैसे:
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें।
  • पर्यावरण संरक्षण।
  • कम रनिंग कॉस्ट।
  • सरकार की ईवी पॉलिसी और सब्सिडी।
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का धीरे-धीरे विस्तार।
भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे आने वाले वर्षों में ईवी बाजार और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed