{"_id":"622605eff9643f7a0928a5ac","slug":"international-women-s-day-hero-motocorp-hands-over-60-scooters-and-500-helmets-to-nagpur-police-commissionerate-nmc-and-fire-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: हीरो मोटोकॉर्प ने नागपुर पुलिस को सौंपे 60 स्कूटर, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: हीरो मोटोकॉर्प ने नागपुर पुलिस को सौंपे 60 स्कूटर, जानें डिटेल्स
Mon, 07 Mar 2022 06:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:58 PM IST
सार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नागपुर पुलिस कमिश्नरेट (एनएमसी) और दमकल विभाग को 60 स्कूटर और 500 हेलमेट सौंपे हैं।
विज्ञापन
Hero Maestro Edge 125 given to Nagpur Police
- फोटो : Hero Motocorp
विस्तार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नागपुर पुलिस कमिश्नरेट (एनएमसी) और दमकल विभाग को 60 स्कूटर और 500 हेलमेट सौंपे हैं। हीरो के इन स्कूटरों को सायरन, लाउडस्पीकर और अन्य जरूरी पुलिस के सामानों से लैस किया गया है। ताकि शहर में पुलिस अधिकारियों को उनके पेट्रोलिंग के काम को पूरा करने में मदद मिल सके।
विविधता और समावेश (डी एंड आई) और सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन प्रमुख की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, कंपनी अपने स्कूटरों के जरिए पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को आपातकालीन स्थितियों के दौरान तेजी से सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बना रही है। इससे नागपुर के नागरिकों, खासकर महिलाओं की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कंपनी के कार्यकारी निदेशक विक्रम कसबेकर द्वारा हीरो स्कूटर पुलिस कमिश्नरेट और अग्निशमन विभाग को सौंपे गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों में नागपुर के आयुक्त अमितेश कुमार और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य जयप्रकाश गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प की पहल की गडकरी ने सराहना की। गडकरी ने कहा, "यह नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉर्पोरेट और स्थानीय अधिकारियों की एक साथ सहयोग करने की एक बेहतरीन मिसाल है।" इस पहल के जरिए हीरो मोटोकॉर्प का मकसद सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है।
इस पहल के जरिए, कंपनी कई राज्य पुलिस विभागों के साथ साझेदारी करेगी ताकि प्रभावी गतिशीलता विकल्पों के साथ अधिकारियों को सशक्त बनाया जा सके। कसबेकर ने कहा, "नागपुर पुलिस और अग्निशमन विभागों के साथ हमारा जुड़ाव एक सुरक्षित शहर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।"
6 महिलाओं को चुना गया
अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉस्बिलिटी (सीएसआर) शाखा के जरिए, कंपनी ने विभिन्न क्षेत्रों से समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली छह महिलाओं का चयन किया। चयनित महिला उम्मीदवारों में प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, वे नागपुर मंडल की पहली महिला मंडलायुक्त हैं; अस्वती दोर्जे, जॉइन्ट पुलिस आयुक्त डीसीपी विनीता साहू; शिक्षा के क्षेत्र से आईडीसीपीई कॉलेज की प्राचार्या शारदा नायडू; सरिता कौशिक, संपादक, और मीडिया के क्षेत्र से लेखक; और महिला उद्यमिता के क्षेत्र से स्नेहल शिंदे।