फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Intern To Innovator leader Siddhant Awasthi leaves company after eight years calls toughest decision

Tesla: साइबरट्रक बनाने की परियोजना संभालने वाले सिद्धांत अवस्थी ने आठ साल बाद छोड़ी कंपनी, कहा- यह कठिन फैसला

Mon, 10 Nov 2025 06:11 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Mon, 10 Nov 2025 06:11 PM IST
सार

टेस्ला के साइबरट्रक प्रोग्राम के प्रमुख सिद्धांत अवस्थी ने कंपनी में आठ वर्षों की लंबी सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2017 में एक इंटर्न के रूप में शुरुआत की थी और साइबरट्रक प्रोग्राम लीड के पद तक पहुंचे।

विज्ञापन
Intern To Innovator leader Siddhant Awasthi leaves company after eight years calls  toughest decision
टेस्ला साइबरट्रक प्रोग्राम के प्रमुख सिद्धांत अवस्थी। - फोटो : एक्स

विस्तार

टेस्ला के साइबरट्रक प्रोग्राम के प्रमुख सिद्धांत अवस्थी ने रविवार देर रात कंपनी छोड़ने का एलान किया। उन्होंने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि आठ साल पहले जब मैंने इंटर्न के रूप में शुरुआत की थी, तब सोचा भी नहीं था कि एक दिन साइबरट्रक जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व करूंगा। इसे छोड़ना मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला है।

विज्ञापन

सिद्धांत अवस्थी ने टेस्ला में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम भूमिकाएं निभाई। वे 2022 में सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर बने और 2023 में साइबरट्रक के प्रमुख। सिद्धांत के तकनीकी लीडरशिप के दौरान साइबरट्रक को डिजाइन से लेकर डिलीवरी तक पहुंचाने में टेस्ला ने प्रगति की।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- Petronet CEO: सीईओ अक्षय कुमार सिंह का बढ़ा पदभार, अब 2027 तक संभालेंगे कंपनी की कमान, जानें उनके बारे में और

विज्ञापन
विज्ञापन

अवस्थी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी पोस्ट कर एलन मस्क का आभार व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने मस्क के $1 ट्रिलियन वेतन पैकेज का जिक्र किया। एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला ने तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड डिलीवरी दर्ज की, जो अमेरिकी खरीदारों की $7,500 टैक्स क्रेडिट (30 सितंबर को समाप्त) की होड़ से प्रेरित थी। हालांकि, विश्लेषकों का अनुमान है कि चौथी तिमाही में बिक्री में तेज गिरावट आएगी, क्योंकि ईवी खरीद पर प्रोत्साहन खत्म हो गया।

ये भी पढ़े- NCLT: एनसीएलटी ने सुजुकी मोटर गुजरात और मारुति सुजुकी इंडिया के विलय को दी हरी झंडी, जानें कब होगी शुरुआत

टेस्ला में सिद्धांत के प्रमुख योगदान

  • मॉडल 3 प्रोग्राम: उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार
  • गिगा शंघाई फैक्ट्री: निर्माण और संचालन में योगदान
  • साइबरट्रक: 48-वोल्ट आर्किटेक्चर डेवलपमेंट और उत्पादन प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed