फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India Yamaha Motor launches 2024 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition of R15M and MT-15 Know Price Spec Detail

Yamaha: यामाहा R15M, MT-15 के नए एडिशन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Mon, 16 Sep 2024 09:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 09:09 PM IST
सार

जापानी टू व्हीलर निर्माता India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) ने 2024 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition (2024 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन) मॉडल लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
India Yamaha Motor launches 2024 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition of R15M and MT-15 Know Price Spec Detail
2024 Yamaha R15M Monster Energy MotoGP Edition - फोटो : Yamaha

विस्तार

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) ने 2024 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition (2024 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन) मॉडल लॉन्च किए हैं। जिसमें R15M और MT-15 वर्जन 2.0 शामिल हैं। R15M MotoGP Edition की कीमत 1.99 लाख रुपये है। जबकि MT-15 MotoGP Edition की कीमत 1.73 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
विज्ञापन

कैसा है लुक
मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन मॉडल रेंज देश भर में ब्लू स्क्वायर शोरूम में विशेष रूप से उपलब्ध होंगी। R15M और MT-15 वर्जन 2.0 के मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन में टैंक शाउड्स, फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर MotoGP लाइवरी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Yamaha R15M
यामाहा R15M को ईंधन-इंजेक्टेड 155 cc इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18 bhp का अधिकतम पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच और क्विकशिफ्टर के साथ छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यामाहा ट्रैक्शन कंट्रोल और VVA भी प्रदान करता है जो 7,400 rpm पर चालू होता है।
विज्ञापन

फीचर्स
इसके अलावा, बाइक में क्विक शिफ्टर, पूरी तरह से डिजिटल कलर टीएफटी स्क्रीन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल, अपग्रेडेड स्विचगियर और एलईडी लाइसेंस प्लेट भी मिलती है। R15M में हालिया अपडेट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर के साथ-साथ म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल फंक्शन भी शामिल हैं।

इन फंक्शन का इस्तेमाल Y-Connect एप्लिकेशन के जरिए किया जा सकता है। जो एंड्रॉइड डिवाइस के लिए प्ले स्टोर और आईओएस डिवाइस के लिए एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। मोटरसाइकिल के साथ कनेक्ट और सिंक्रोनाइज करने के लिए, राइडर को अपने स्मार्टफोन पर एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करना जरूरी है।

Yamaha MT-15
यामाहा MT-15 को भी उसी 155 cc इंजन द्वारा संचालित किया जाता है, जिसमें समान पावर आंकड़े हैं। यह यामाहा के पेटेंट वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) सिस्टम के साथ आता है। इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। R15 पर आधारित होने के कारण, MT-15 में वही पेटेंट डेल्टा बॉक्स फ्रेम है और इसका वजन सिर्फ 139 किलोग्राम है। 

फीचर्स
बाइक पर कुछ प्रमुख फीचर हाइलाइट्स में ब्लूटूथ-इनेब्लड स्क्रीन, एलईडी हेडलैंप और सिंगल-चैनल ABS का इस्तेमाल शामिल है। MT-15 V2 में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और एल्युमिनियम स्विंगआर्म भी मिलता है। जो R15 V4 से लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed