फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India uk fta 12 crore rolls royce in 6 crore mclaren jaguar bentley cars prices to be half

Luxury Cars: 6 करोड़ में मिलेगी 12 करोड़ की रोल्स रॉयस, आधी रह जाएगी इंपोर्टेड बाइक की कीमत

Mon, 28 Jul 2025 08:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 08:25 PM IST
सार

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन हो चुका है। इसके लागू होते ही भारत में लग्जरी कार खरीदने वालों को जबरदस्त फायदा हो होगा। रोल्स रॉयस, बेंटले और मक्लरेन जैसी लग्जरी कारें और यूके से आने वाली बाइक्स की कीमत लगभग आधी रह जाएंगी।

विज्ञापन
India uk fta 12 crore rolls royce in 6 crore mclaren jaguar bentley cars prices to be half
आधी रह जाएगी इंपोर्टेड कारों की कीमत - फोटो : Jaguar

विस्तार

विज्ञापन

भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो चुका है। इस एग्रीमेंट का सबसे बड़ा फायदा उन भारतीय ग्राहकों को मिलने वाला है जो ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने के बाद लग्जरी कार खरीदने का सपना देख रहे हैं। इसके लागू होते ही रोल्स-रॉयस, लैंड रोवर और जगुआर समेत कई कंपनियों की लग्जरी कारों की कीमत लगभग आधी रह जाएगी। आइए आपको बताते हैं ये कारें भारत में कितनी सस्ती हो जाएंगी।

6 करोड़ में मिलेगी 12 करोड़ की कार
अब तक भारत में इंपोर्टेड कारों पर 100% तक का टैक्स लगता था, जिसकी वजह से इनकी कीमतें आसमान छू जाती थीं। लेकिन इस नए ट्रेड एग्रीमेंट के तहत एक कोटा सिस्टम लागू किया जाएगा जिसमें सीमित संख्या में वाहनों पर इंपोर्ट टैक्स सिर्फ 10% लगेगा। इससे 12 करोड़ की रोल्स रॉयर कलिनन अब महज 6 करोड़ में मिल सकेगी। वहीं, 6 करोड़ की बेंटले बेंतायगा करीब 3 करोड़ में खरीदी जा सकेगी।

विज्ञापन

मेड-इन यूके कारों को मिलेगा फायदा
भारत में पहले से मौजूद जगुआर, लैंड रोवर, मक्लरेन और बेंटले जैसे ब्रांड्स को अब सीधे तौर पर इस समझौते से फायदा होगा। मक्लरेन, जिसने 2022 में भारत में एंट्री की थी, उसकी 5.91 करोड़ की सुपरकार McLaren 750S अब 3 करोड़ के करीब मिल सकती है। हालांकि इन गाड़ियों पर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और बीमा जैसे अतिरिक्त खर्च अलग से शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूके से आने वाली बाइक्स भी होंगी सस्ती
सिर्फ कार ही नहीं, बाइक प्रेमियों के लिए भी खुशखबरी है। ट्रायम्फ जैसे ब्रांड्स की Rocket 3 Storm (₹22.49 लाख) और Tiger 1200 (₹19.39 लाख) जैसी मोटरसाइकिलें अब और सस्ती हो जाएंगी।

वहीं, Royal Enfield, TVS और Norton जैसी कंपनियों को भी निर्यात के मोर्चे पर बढ़त मिलेगी, खासकर ब्रिटिश बाजार में। India-UK FTA के बाद मेड इन इंडिया बाइक और कार ब्रांड्स अपने एक्सपोर्ट को और तेज कर सकेंगे।

हालांकि ग्राहक इस FTA के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं और कई लोगों ने अपनी बुकिंग फिलहाल रोक दी है, लेकिन डीलर्स इस बात से परेशान हैं कि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह ड्यूटी कट कब और कैसे लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed