फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ignitron GT 120 electric sports bike Ignitron Motocorp unveils electric sports bike Ignitron GT 120 electric vehicles in india

Ignitron GT 120: फुल चार्ज में 180 किमी की रेंज वाली बाइक हुई पेश, 125 Kmph की मिलती है टॉप स्पीड

Sat, 29 Jan 2022 01:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 01:50 PM IST
सार

नए इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप Ignitron Motocorp (इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक GT 120 (जीटी 120) को पेश किया है।

विज्ञापन
Ignitron GT 120 electric sports bike Ignitron Motocorp unveils electric sports bike Ignitron GT 120 electric vehicles in india
Ignitron GT 120 - फोटो : Ignitron Motocorp

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बीच नए इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप Ignitron Motocorp (इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक GT 120 (जीटी 120) को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, GT 120 को अनोखे डिजाइन, इंट्यूटिव / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स को मिलाकर स्वदेशी रूप से डिजाइन और बनाया गया है।
विज्ञापन


बैटरी, चार्जिंग, रेंज
Ignitron GT 120 में 4.68 किलो वॉट का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। जिससे यह बाइक फुल चार्जिंग पर 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।  बाइक की बैटरी में 100 प्रतिशत चार्जिंग के साथ 4 से 5 घंटे का बैक अप देती है। बाइक में फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है। बाइक 15 एएमपी फास्ट होम चार्जर के साथ आती है।
विज्ञापन


स्पीड और पिक-अप
Ignitron GT 120 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक 2.5 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें तीन राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट, हर राइडिंग स्टाइल और राइडर की जरूरतों के मुताबिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक बाइक में जियो लोकेट/जियो फेंसिंग, बैटरी स्टेटस, यूएसबी चार्जिंग, ब्लूटूथ, की लेस इग्निशन (रिमोट कंट्रोल) और डिजिटल क्लस्टर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। बैटरी अपने आकार और वजन, मौसम के सबूत और टच-सेफ के चलते स्थिर है। मोटरबाइक रिवर्स मोड और पार्किंग असिस्ट के साथ मल्टीपल साउंड्स जैसे फीचर्स के साथ आती है। 


सस्पेंशन
इस बाइक में  एक शानदार राइडिंग एक्सपीरियंक के लिए टेलीस्कोपिक फोर्क्स अप-फ्रंट और रियर में एक फुल एडजस्ट करने वाले मोनो शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। 

इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प के संस्थापक राघव कालरा ने एक बयान में कहा, "हमारे उत्पादों की पूरी रेंज के साथ, हमारा लक्ष्य जबरदस्त फीचर्स और बेजोड़ स्टाइल के साथ एक इलेट्रिफाइंग एक्सपीरियंस देकर अपने उत्साही ग्राहकों की बड़ी जरूरतों को पूरा करना है। हमें विश्वास है कि हमारी मोटरबाइक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed