फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to keep your car safe from thieves, then definitely do these five things, you will not get worried

Car Care Tips: अपनी कार को रखना चाहते हैं चोरों से सुरक्षित, तो जरूर करें ये पांच काम, नहीं होंगे परेशान

Wed, 08 Nov 2023 10:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 08 Nov 2023 10:53 AM IST
सार

अगर आप भी अपनी कार को चोरों की नजर से बचाना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to keep your car safe from thieves, then definitely do these five things, you will not get worried
anti theft car tyre lock - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

देश में बड़ी संख्या में हर साल वाहनों की चोरी होती है। लेकिन अगर आपकी कार में कुछ सेफ्टी फीचर्स हों तो चोरों को भी मुश्किल होती है। हम इस खबर में आपको ऐसे पांच सेफ्टी फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनको कार में लगाने पर आपकी कार सुरक्षित हो सकती है।

विज्ञापन


सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
वैसे तो ज्यादातर कारों में सेंट्रल लॉक सिस्टम को कंपनी से ही लगाकर दिया जाता है। लेकिन अगर आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो आप बाहर से भी इसे आसानी से लगवा सकते हैं। एक रिमोट के जरिए चलने वाले इस सिस्टम से आप अपनी कार के सभी गेट और डिग्गी को एक ही बार में लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। सिस्टम लगाते समय इसे बैटरी से जोड़ा जाता है और साथ में कार में सायरन लगाया जाता है। अगर आपकी कार को कोई खोलने की कोशिश करता है तो इसका अलार्म बज जाता है और इसकी जानकारी आपको भी मिल जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीयरिंग लॉक
अगर आपकी कार को ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो आप इसमें स्टीयरिंग लॉक भी लगवा सकते हैं। कार की चाबी निकालने के बाद स्टीयरिंग लॉक से स्टेयरिंग को लॉक किया जा सकता है। एक बार लॉक होने के बाद स्टीयरिंग को घुमाया नहीं जा सकता। लेकिन चाबी लगाने के बाद ही इसे अनलॉक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल


गियर लॉक
कार में इसका काम गियर सिस्टम को ही लॉक करना होता है। कार बंद करते समय अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार को किसी एक गियर में डालकर इसे लगाते हैं जिससे कार की सुरक्षा और भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

टायर लॉक
अन्य तरह के लॉक के साथ ही कार में टायर के लिए भी खास तरह के लॉक बाजार में मिल जाते हैं। लॉक को टायर के साथ सेट कर दिया जाता है जिसके बाद कोशिश करने पर भी टायर नहीं घूमता। ये बहुत कारगर उपाय है जिसको लगाने के बाद आपकी कार चोरी से बच सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

जीपीएस सिस्टम
अगर किसी कारण से आपकी कार चोरी हो जाती है। लेकिन आपने कार में जीपीएस सिस्टम लगाया हुआ है तो आप काफी आसानी से अपनी कार को ट्रेस कर सकते हैं। एक बार कार की सही लोकेशन की जानकारी मिल जाए तो आप पुलिस की मदद से चोर को पकड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed