फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to keep your car clean even without going to the service center, keep these five things in mind

Car Tips: बिना सर्विस सेंटर जाए भी कार रखना है साफ, तो इन पांच बातों का रखें ध्यान, जानें पूरी डिटेल

Sat, 20 Jan 2024 10:43 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 20 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

अक्सर लोग अपनी कार को साफ करवाने के लिए सर्विस सेंटर पर जाते हैं। लेकिन घर पर ही किन बातों का ध्यान रखते हुए कार को साफ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to keep your car clean even without going to the service center, keep these five things in mind
Keep Your Car Clean - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोई भी व्यक्ति अपनी कार को लंबे समय तक गंदा नहीं रख सकता। ज्यादातर लोग कार को साफ करवाने के लिए सर्विस सेंटर जाते हैं। जहां कार को साफ करवाते हैं। लेकिन हम इस खबर में आपको ऐसे पांच तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए कार को बिना सर्विस सेंटर जाए ही साफ रखा जा सकता है।

विज्ञापन


सफर के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
जब भी कार को चलाया जाता है। तभी कार सबसे ज्यादा गंदी होती है। लेकिन अगर कार में सफर के दौरान हमेशा खाने की चीजों को कार से बाहर रहते हुए खाया जाए तो फिर कार को गंदा होने से बचाया जा सकता है। अगर कार में ही खाना खाएं तो हमेशा ट्रे और टिशू का उपयोग करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में रखें पेपर बैग
कार में पेपर बैग रखने का फायदा यह होता है कि किसी भी चीज को फेंकने के लिए उसका उपयोग किया जा सकता है। इससे कार गंदी होने से बच सकती है। साथ ही जरुरत पड़ने पर पेपर बैग का उपयोग कई और कामों में भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज


मैट का उपयोग
कार में मैट भी सफाई रखने में मदद करते हैं। कुछ लोग अपनी कार में मैट का उपयोग नहीं करते। ऐसे में बाहर से आने पर कार में ज्यादा गंदगी आती है। जूते गंदे होने के कारण मिट्टी कार में ही रह जाती है और इससे कार गंदी होती है। इसलिए कार में ऐसे मैट का उपयोग करना चाहिए जो ज्यादा जगह को कवर करें।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

शीशे रखें बंद
कुछ लोग कार के शीशों को खोलकर ही कार चलाते हैं। ऐसा करने से भी कार गंदी होती है। वातावरण में धूल और मिट्टी के कण होते हैं। जो कार में शीशे खुले होने के कारण आ जाते हैं। धीरे-धीरे यह कार में जमा होने लगते हैं और सीट कवर, मैट आदि जगह गंदी होने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि कार के शीशे बंद करके ही कार चलाएं।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

हफ्ते में एक बार घर पर करें यह काम
कार को बिना सर्विस सेंटर जाए ही साफ रखने के लिए हफ्ते में एक बार घर पर ही कार को वैक्यूम क्लीनर से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ कार को साफ करवाने में लगने वाले पैसे बचाए जा सकते हैं। बल्कि घर पर रहते हुए अपनी कार को खुद साफ करने से संतुष्टि भी पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed