फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to keep the car's paint brand new, then how to take care, know the complete details

Car Care Tips: कार के पेंट को रखना चाहते हैं बिल्कुल नया, तो किस तरह रखें ध्यान, जानें पूरी डिटेल

Tue, 30 Jan 2024 12:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 30 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

लोगों की लापरवाही और समय के साथ कार का पेंट खराब होने लगता है। लेकिन किन बातों का ध्यान रखते हुए पेंट को नई कार की तरह रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to keep the car's paint brand new, then how to take care, know the complete details
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

समय के साथ कार पुरानी हो जाती है तो कार का पेंट भी हल्का हो जाता है। लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण कुछ समय पुरानी कार का पेंट भी जल्दी खराब हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखते हुए पुरानी कार का पेंट भी नई कार की तरह रखा जा सकता है।

विज्ञापन


कार धोते समय रखें ध्यान
कार को धोते समय कभी भी कपड़े धोने वाला साबुन और वॉशिंग पाउडर का उपयोग नहीं करना चाहिए और ना ही कभी कपड़े धोने वाले ब्रश का उपयोग करना चाहिए। इससे कार के पेंट पर बुरा असर होता है और कई बार ऐसे निशान भी आ जाते हैं जो देखने में बुरे तो लगते ही हैं साथ ही कभी नहीं जाते। इसलिए कार को धोने वाले स्पेशल लिक्विड वाले फोम से या फिर शैंपू से ही कार को धोना चाहिए और इस दौरान सॉफ्ट ब्रश या कपड़े का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज की रोशनी से पेंट होगा खराब
काफी समय तक सीधी धूप में खड़ी रहने से कार का पेंट खराब हो जाता है या पीला पड़ जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि कार को संभव हो तो पेड़ के नीचे या फिर ऐसी जगह पार्क करना चाहिए जहां पर सीधी धूप कम आए। इससे कार ठंडी भी रहेगी और पेंट भी खराब नहीं होगा।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

कवर का करें उपयोग
अगर आप कई दिनों तक कार को नहीं चलाते हैं तो कार को कवर से ढकना भी बेहतर होगा। ऐसा करके आप कार को धूल-मिट्टी से तो बचाएंगे ही साथ ही कार का पेंट भी लंबे समय तक नए जैसा रहेगा। बेहतर होगा कि अगर आपकी कार का कवर वॉटरप्रूफ भी हो जिससे बारिश से भी कार को सुरक्षा मिलेगी। हालांकि बारिश के दौरान कार को कवर करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

वैक्स का उपयोग बेहतर
अगर आप कार के पेंट पर वैक्स लगाते हैं तो इससे कार के पेंट की उम्र लंबी होती है। धुलाई के बाद वैक्स लगाने से कार के पेंट पर एक ना दिखने वाली परत बन जाती है जो धूल, मिट्टी और ना दिखाई देने वाले सूक्ष्म कणों से पेंट की सुरक्षा करती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed