{"_id":"653763dc37ca20dcfa0bce26","slug":"if-you-want-to-keep-the-car-parked-for-a-long-time-then-prepare-the-in-this-way-know-details-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: लंबे समय तक खड़ी रखनी है कार, तो इस तरह करें गाड़ी को तैयार, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: लंबे समय तक खड़ी रखनी है कार, तो इस तरह करें गाड़ी को तैयार, नहीं होगी परेशानी
Tue, 24 Oct 2023 12:27 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:27 PM IST
सार
अगर आप किसी कारण से अपनी कार को लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाने वाले हैं। तो किस तरह से अपनी कार को तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ लोग लंबे समय तक अपनी कार का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में कई बार कार में परेशानियां आ जाती हैं। जिसमें समय और खर्चा होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार का उपयोग लंबे समय तक नहीं करने वाले हैं, तो किस तरह कार को तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
कार में बैटरी का रखें ध्यान
अगर आप अपनी कार को लंबे समय के लिए खड़ा करने वाले हैं। तो सबसे ज्यादा असर बैटरी पर होता है। लंबे समय तक उपयोग में नहीं आने के कारण बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि या तो कार को दो-तीन दिन में एक बार स्टार्ट कर लें। या फिर बैटरी को डिस्कनेक्ट कर दें। ऐसा करने से बैटरी चार्ज रहेगी और लंबे समय बाद कार उपयोग करने पर बैटरी चार्ज करने की जरुरत नहीं होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन
हैंडब्रेक नहीं लगाएं
लंबे समय तक कार खड़ी करनी हो तो सबसे ज्यादा जो गलती होती है उसमें हैंडब्रेक लगाकर कार छोड़ना भी शामिल होता है। अगर आप लंबे समय तक कार को उपयोग नहीं करते हैं और उसमें हैंडब्रेक लगा होता है तो ब्रेक पैड जाम होने से खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक कार का उपयोग नहीं करना हो तो कार में हैंडब्रेक लगाने की जगह गियर में कार रखना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
खुले में नहीं खड़ी करें
लंबे समय तक कार का उपयोग नहीं करना हो तो कार को खुले में खड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कार बिना वजह धूल मिट्टी से खराब हो सकती है। कोशिश करें कि कार को कवर्ड जगह पर खड़ा कर दें। ऐसा ना होने पर कार को कवर से ढका जा सकता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कार में ना छोड़े ये सामान
लंबे समय तक कार खड़ी करने से पहले कार के इंटीरियर को साफ जरूर करवाना चाहिए। ऐसा करने से कार में बचा हुआ खाना या अन्य सामान नहीं रहता। जिससे कार में बदबू या चूहे आने का खतरा भी कम हो जाता है। इसी के साथ लंबे समय बाद जब कार का उपयोग किया जाता है तो कार भी साफ रहती है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च