फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Safety: खरीदनी है पहली कार, तो करें इन तीन विकल्पों पर विचार, मिलते हैं बेहतरीन सेफ्टी फीचर

Wed, 09 Aug 2023 09:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 09 Aug 2023 09:51 AM IST
सार

अगर आप भी अपने लिए पहली बार कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन तीन कारों में से किस कार को आप चुन सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to buy your first car, then consider these three safe options, tata punch hyundai grand i10
टाटा पंच - फोटो : tata motors

बाजार में कम कीमत में कई कारों को खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप अपने लिए पहली बार किसी कार को खरीदने का मन बना रहे हैं। तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सुरक्षा को देखते हुए किन तीन में से किसी एक कार को खरीदने में समझदारी हो सकती है।

If you want to buy your first car, then consider these three safe options, tata punch hyundai grand i10
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा टियागो
टाटा की ओर से टियागो को काफी सुरक्षित हैचबैक के तौर पर ऑफर किया जाता है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इस कार ने फोर स्टार हासिल किए हैं। इसकी मजबूत बॉडी के साथ इसमें ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, फॉलो मी हैडलैंप, रियर डिफॉगर के साथ वाइपर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक, पंचर रिपेयर किट जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.60 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
If you want to buy your first car, then consider these three safe options, tata punch hyundai grand i10
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै आई-10 ग्रैंड नियोस
ह्यूंदै की ओर से ग्रैंड आई-10 नियोस को ऑफर किया जाता है। इस कार की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.73 लाख रुपये है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, इमोबिलाइजर, बर्गलर अलॉर्म, ईएसएस, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अन्य वैरिएंट्स में वीएसएम, एचएसी, ईबीडी, टीपीएमएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to buy your first car, then consider these three safe options, tata punch hyundai grand i10
टाटा पंच - फोटो : tata motors
टाटा पंच
टाटा की ओर से पंच को माइक्रो एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसमें भी काफी मजबूत बॉडी दी जाती है। इसके साथ ही इसमें आईटीपीएमएस, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट फॉग लैंप, कॉर्नरिंग लाइट्स, ऑटो हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत छह लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed