फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   if you reach the petrol pump without puc vehicle you will be immediately fined

Auto Tips: इस दस्तावेज के बिना पहुंच गए पेट्रोल पंप तो भरना होगा हजारों का जुर्माना, अभी जानें डिटेल

Mon, 13 May 2024 01:59 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 13 May 2024 01:59 PM IST
सार

सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले ड्राइवर के पास कई दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आप इस दस्तावेज के बिना पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने पहुंच जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
if you reach the petrol pump without puc vehicle you will be immediately fined
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में सड़क पर गाड़ी चलाते समय वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का सही ढंग से पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाता है। साथ ही दोबारा होने पर उसे जेल की सजा भी हो सकती है। कई बार देखा गया है कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन चलाने पर गाड़ी हादसे का शिकार हो जाती है। ऐसे में सड़क पर ड्राइवर को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत होती है। 

विज्ञापन

वाहन चालक इस नियम का रखें ध्यान

दरअसल कई बार ऐसा भी होता है कि ड्राइवर को नियमों की जानकारी नहीं होती है, ऐसे में उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है। हालांकि, ऐसा भी पाया गया है कि कई वाहन चालक सड़क पर जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हैं, इस स्थिति में उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है, क्योंकि ऐसे ड्राइवर सड़क पर अपनी और दूसरों की जान के लिए खतरा बन जाते हैं। 
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सड़क पर गाड़ी लेकर निकलने से पहले कई तरह के दस्तावेजों को अपने साथ रखना जरूरी है। इनमें से एक खास दस्तावेज है, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसी। जी हां, आजकल काफी वाहन चालक बिना पीयूसी के ही सड़क पर अपना वाहन लेकर निकल जाते हैं। इस वजह से वाहनों से होने वाले प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक को देना होगा जुर्माना

वाहनों से होने वाले प्रदूषण में इजाफे की वजह से इस नियम को और कड़ा किया गया है। अगर आप बिना वैध पीयूसी के वाहन लेकर पेट्रोल पंप पर चले जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना लग सकता है। आपके पास गाड़ी का वैध पीयूसी नहीं है और आप पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने चले जाते हैं तो आपको 10 हजार का जुर्माना देना होगा। वाहन चालकों का ऑटोमैटिक चालान काटा जाएगा। 
पेट्रोल पंप पर कैमरे लगाए जाएंगे, जो गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे। इसके बाद गाड़ी का वैध पीयूसी न होने पर 10 हजार के चालान का मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद वाहन चालक जुर्माना देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed