Car Care Tips: पहाड़ों पर बर्फ में चलानी है कार, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा हादसा
पहाड़ों में बर्फ पड़ने के बाद कार को चलाना मुश्किल होता है। किन बातों का ध्यान रखकर पहाड़ों में सुरक्षित तरह से कार को चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद अक्सर लोग अपनी कार से सफर करते हैं। लेकिन बर्फ में कार चलाते हुए लापरवाही बरतने पर हादसा भी हो जाता है। बर्फ में कार चलाते हुए किन बातों का ध्यान रखकर कार को सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
बर्फ में चलाते हैं कार
पहाड़ों पर सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी कार से बर्फबारी का मजा उठाने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं। कम अनुभव के कारण पहाड़ों पर बर्फ में कार चलाते हुए अक्सर हादसे होते हैं, जो कई बार काफी गंभीर भी हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
कार को तेज न चलाएं
बर्फ में कभी भी कार को तेज स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने पर हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा बर्फ में कार चलाते हुए काफी कम स्पीड में ही कार को चलाना चाहिए। वहीं तेज स्पीड में कार चलाने पर अगर हादसा होता है तो कार के साथ ही जान पर खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
कार रोकने में होती है परेशानी
बर्फ में अगर कार को रोकने की जरुरत होती है, तो कई बार काफी परेशानी होती है। बर्फ के कारण टायर और सड़क के बीच जरूरी ग्रिप नहीं बन पाती है, जिससे कार को रोकने में परेशानी होती है और हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार कार को रोकने पर गाड़ी ही फिसलने लगती है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
रखें सुरक्षित दूरी
बर्फ में कार चलाते हुए सुरक्षित रहने का सबसे आसान तरीका यह होता है कि अन्य कारों से सुरक्षित दूरी बनाई जाए। अगर आप अन्य कारों से सुरक्षित दूरी बनाकर बर्फ के बीच कार को चलाते हैं, तो कार को रोकने के दौरान आपको सुरक्षित रहने के लिए समय भी मिल जाता है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा