{"_id":"6559da9341ca32386b0b45e3","slug":"if-you-are-thinking-of-off-roading-with-your-suv-then-keep-what-things-in-mind-know-everything-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: अपनी एसयूवी से कर रहे हैं ऑफ रोडिंग का विचार, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: अपनी एसयूवी से कर रहे हैं ऑफ रोडिंग का विचार, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ
Sun, 19 Nov 2023 03:45 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 19 Nov 2023 03:45 PM IST
सार
अगर आपके पास एसयूवी सेगमेंट का वाहन है। और इससे आप ऑफ रोडिंग करने का विचार बना रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Jeep Meridian SUV
- फोटो : Jeep India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑफ रोडिंग सहित कहीं पर भी जाने की आजादी के कारण ही एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी एसयूवी से ऑफ रोडिंग करने का मन बना रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है।
विज्ञापन
ध्यान रखें ये बात
अपनी एसयूवी से जब भी ऑफ रोडिंग करने का मन बनाएं तो हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। इनमें से पहली बात ये है कि अगर आप ऑफ रोडिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनियों की ओर से एसयूवी में फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दिया जाता है। लेकिन ज्यादातर एसयूवी में यह फीचर नहीं मिलता। ऐसे में उन एसयूवी को टू व्हील ड्राइव ही कहा जाता है। इनसे ऑफ रोडिंग करना आपको मुश्किल में भी डाल सकता है। लेकिन फिर भी आप ऐसा करते हैं तो गाड़ी के साथ अपना ध्यान भी रखें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
पहाड़ पर ऐसे चलाएं एसयूवी
ऑफ रोडिंग का मजा लेने के लिए कुछ लोग अपनी गाड़ी को सड़क से हटाकर पहाड़ों में चलाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना आपके साथ ही गाड़ी के लिए भी खतरनाक होता है। लेकिन अगर कोई विकल्प नहीं होता तो आपको ज्यादा सावधानी के साथ ऐसे रास्तों पर कार को चलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी टेरेन पर गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस अगर कम हो तो एसयूवी के चैंबर, इंजन आदि जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों में नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
कीचड़ में ऐसे चलाएं कार
बारिश के मौसम में अक्सर सड़कों पर कीचड़ जम जाती है। जिसमें कार चलाने की कोशिश करना काफी परेशानी में डाल सकता है। सेडान और हैचबैक सहित अन्य सेगमेंट के वाहनों को ऐसी सड़कों से दूर ही रहना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास एसयूवी है तो आपको भी कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी कारण से आपकी गाड़ी कीचड़ में फंस जाए तो उससे बाहर निकलने के लिए कार को इस तरह चलाने की कोशिश करनी चाहिए जिसमें पहियों के बीच फिसलन कम हो। साथ ही कीचड़ में ब्रेक लगाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे सड़क पर फंसने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी जगह कार की स्पीड को कम रखना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
रेत में रखें ध्यान
जब कभी आप ऑफ रोड ट्रिप पर निकलते हैं तो कई बार रास्तों में रेत भी मिलती है। इन रेतीले रास्तों पर चलना खतरे से खाली नहीं होता। अगर आपकी कार में फोर व्हील ड्राइव विकल्प है तो आसानी से इन्हें पार किया जा सकता है। लेकिन अगर टू व्हील ड्राइव वाली एसयूवी से सफर करते हैं तो आपको कार चलाते हुए इंजन का आरपीएम ऊंचा रखना होता है। ऐसा नहीं करने पर गाड़ी रेत में फंस सकती है। आरपीएम बढ़ाते हुए पहियों की फिसलन कम करने के लिए कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना सही होता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च