{"_id":"6573f0f771db10fe1f0480d5","slug":"if-the-oil-in-the-car-engine-decreases-then-the-danger-increases-know-how-to-check-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: अगर कार के इंजन में कम हो जाए ऑयल तो बढ़ जाता है खतरा, जानें किस तरह करें चेक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: अगर कार के इंजन में कम हो जाए ऑयल तो बढ़ जाता है खतरा, जानें किस तरह करें चेक
Sat, 09 Dec 2023 10:19 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:19 AM IST
सार
कार में इंजन की उम्र बढ़ाने के लिए इंजन ऑयल का सही मात्रा में होना जरूरी होता है। कार में इंजन ऑयल की मात्रा को किस तरह चेक किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार का इंजन ऑयल कैसे चेक करें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी गाड़ी में इंजन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो फिर समय और खर्च के साथ ही परेशानी भी बढ़ जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार में इंजन ऑयल को किस तरह चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
समतल जमीन पर खड़ी करें कार
जब भी कार का इंजन ऑयल चेक करना हो तो कार को समतल जगह पर खड़ी करें। ऐसा न करने पर इंजन ऑयल एक जगह इकट्ठा नहीं होगा। इस स्थिति में चेक करने पर आपको गलत जानकारी ही मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
इंजन ठंडा होने दें
जब भी कार स्टार्ट होती है तो इंजन अपनी क्षमता के साथ चलता है और कार के इंजन में ऑयल घूमता है। अगर आपको इंजन ऑयल चेक करना है तो सबसे पहले कार को बंद कर दें। करीब आधे घंटे में कार का इंजन पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा और इंजन ऑयल भी एक जगह आ जाएगा।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
डिपस्टिक का करें उपयोग
कार के इंजन एरिया में एक पीले रंग की डिप स्टिक होती है। ज्यादातर कारों में ये बिल्कुल बीच में इंजन के ऊपर होती है। इसे पकड़कर बाहर की ओर खींचें और निचले हिस्से पर दो पाइंट के बीच ऑयल लगा होगा। इस ऑयल को पोंछकर वापिस डिप स्टिक को उसकी जगह डालें।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
इस तरह करें चेक
डिप स्टिक को एक बार बाहर निकालकर साफ कपड़े से पोंछने के बाद उसे फिर वहीं पर डालें। इसके बाद पांच से दस सेकेंड रूकें और अब फिर से डिप स्टिक को बाहर निकालकर ऑयल मार्क को देखें। निचले हिस्से में दो पाइंट होते हैं जिन्हें ऑयल मार्क कहा जाता है। निचले हिस्से पर ऑयल हो तो कार में इंजन ऑयल कम होता है और ऊपर वाले पाइंट पर हो तो इंजन ऑयल पूरा होता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
करें यह काम
अगर डिप स्टिक पर ऑयल मार्क के मुताबिक इंजन ऑयल कम होता है तो इंजन ऑयल डालकर उसे टॉप-अप करना चाहिए। वहीं अगर यहां पर ऑयल की मात्रा पूरी हो तो फिर परेशानी की बात नहीं होती। खास बात यह है कि अगर ऑयल टॉप-अप करना हो तो हमेशा कंपनी की ओर से बताए गए ऑयल के साथ ही अच्छी क्वालिटी के ऑयल का उपयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ