फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Releases official Teaser of Hyundai Creta N Line SUV Hyundai Creta New Model

Hyundai: ग्लोबल डेब्यू से पहले ह्यूंदै क्रेटा N Line का टीजर आया सामने, भारत में हो सकती है लॉन्च

Fri, 27 May 2022 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 04:22 PM IST
सार

Hyundai (ह्यूंदै) अपने मौजूदा मॉडल रेंज के कई N Line (एन लाइन) वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी पहले ही i20 N लाइन को भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में पेश कर चुकी है।

विज्ञापन
Hyundai Releases official Teaser of Hyundai Creta N Line SUV Hyundai Creta New Model
Hyundai Creta N Line - फोटो : Hyundai

विस्तार

Hyundai (ह्यूंदै) अपने मौजूदा मॉडल रेंज के कई N Line (एन लाइन) वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी पहले ही i20 N लाइन को भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में पेश कर चुकी है। इसके अलावा, ह्यूंदै जल्द ही लॉन्च होने वाली वेन्यू सब -4-मीटर एसयूवी के एन लाइन वैरिएंट की भी टेस्टिंग कर रही है। अब, ह्यूंदै ब्राजील ने एक टीजर जारी की है जिससे क्रेटा एसयूवी पर एन लाइन बैजिंग दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

 

Hyundai Releases official Teaser of Hyundai Creta N Line SUV Hyundai Creta New Model
Hyundai Creta N Line - फोटो : Hyundai
N लाइन का मतलब
क्रेटा एन लाइन के बारे में डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। इसमें एन लाइन मॉडल में किए गए बदलाव और मैकेनिकल अपडेट्स मिलने की संभावना है। यहां यह जानना जरूरी है कि,  'एन' कंपनी के दो डेवलप्मेंट सेंटर का प्रतिनिधित्व करता है - Namyang (नामयांग) में ह्यूंदै का वैश्विक आर एंड डी केंद्र और जर्मनी के Nurburgring (नूरबर्गिंग) में ह्यूंदै का यूरोपीय टेक्निकल सेंटर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Releases official Teaser of Hyundai Creta N Line SUV Hyundai Creta New Model
Hyundai Creta N Line Rendered - फोटो : For Reference Only
एक्सटीरियर लुक
नई Hyundai Creta N लाइन में N लाइन बैजिंग के साथ चेकर फ्लैग इंस्पायर्ड फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर पर रेड इंसर्ट, साइड और रेड ब्रेक कॉलिपर्स मिलने की संभावना है। एसयूवी में नए बंपर और अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं।

इंटीरियर
केबिन के अंदर, नई ह्यूंदै क्रेटा एन लाइन की सीटों में भी रेड इंसर्ट्स, रेड एंबिएंट लाइटिंग और सीटों में कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलने की उम्मीद है। केबिन के विभिन्न हिस्सों पर एन लाइन बैजिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन

Hyundai Releases official Teaser of Hyundai Creta N Line SUV Hyundai Creta New Model
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
नई क्रेटा एन लाइन में कोई खास मैकेनिकल अपडेट मिलने की संभावना नहीं है। ह्यूंदै बेहतर स्टीयरिंग फीडबैक के लिए सस्पेंशन सेट-अप में बदलाव कर सकती है। ब्राजील के बाजार में नई क्रेटा को 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। इंडिया-स्पेक मॉडल को मौजूदा इंजन लाइन-अप - 113bhp, 1.5-लीटर पेट्रोल, 113bhp, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 138bhp, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा।

कब होगी लॉन्च
ह्यूंदै भारत में Venue N लाइन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि क्रेटा एन लाइन नजदीकी भविष्य में भारत में उतारी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed