Hyundai Recall: ह्यूंदै ने रिकॉल की 96,000 से अधिक गाड़ियां, लिस्ट में ये बड़े मॉडल्स शामिल; देखें पूरी रिपोर्ट
Hyundai SUV's Recall: कार चलाते समय स्पीडोमीटर, वॉर्निंग लाइट्स जैसी जानकारी ड्राइवर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होती हैं, लेकिन अगर ड्राइविंग के दौरान ये सभी संकेत दिखना बंद हो जाएं, तो दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए ह्यूंदै ने हजारो वाहनों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं इस रिकॉल से जुड़ी हर एक जरूरी बात विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hyundai Instrument Cluster Issue: ऑटोमोबाइल कंपनी ह्यूंदै ने अमेरिका में अपनी 96,000 से अधिक गाड़ियों को मंगाने का फैसला लिया है। अमेरिकी सुरक्षा नियामक NHTSA के अनुसार, इन गाड़ियों के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल में एक गंभीर सॉफ्टवेयर खराबी आई है, जिससे इसमें चलते-चलते ही स्पीडोमीटर और वॉर्निंग लाइट्स जैसी जरूरी जानकारी गायब हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्क्रीन के इस तरह अचानक बंद हो जाने से दुर्घटना का खतरा कितना बढ़ जाता है और कंपनी इस बड़ी समस्या को मुफ्त में कैसे ठीक करने जा रही है? जानिए इस लेख में।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून 2026 को अमेरिका के शीर्ष ऑटो सुरक्षा नियामक नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने ह्यूंदै मोटर्स के वाहनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ह्यूंदै अमेरिकी बाजार में अपने 96,300 से अधिक वाहनों को रिकॉल कर रही है। इसके पीछे की वजह गाड़ी के डैशबोर्ड पर मौजूद इंस्ट्रूमेंट पैनल डिस्प्ले (डिजिटल कंसोल) में आई एक बड़ी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी बताई जा रही है, जो सफर के दौरान चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
क्या है यह सॉफ्टवेयर खराबी और क्यों बढ़ सकता है एक्सीडेंट का रिस्क?
- जब हम गाड़ी चला रहे होते हैं, तो हमारी नजर लगातार डैशबोर्ड की स्क्रीन पर होती है, जो आपको गाड़ी की स्थिति बताती रहती है। एचएचटीएसए ने चेतावनी देते हुए समझाया कि इस सॉफ्टवेयर बग की वजह से गाड़ी का इंस्ट्रमेंट पैनल डिस्प्ले भी पूरी तरह से फेल हो सकता है।
- अगर ऐसा होता है, तो ड्राइविंग के दौरान स्क्रीन पर दिखने वाले जरूरी सुरक्षा जानकारी जैसे गाड़ी की मौजूदा रफ्तार, इंजर या ब्रेक से जुड़ी चेतावनी लाइट्स, फ्यूल और अन्य क्रिटिकल इंडिकेटर्स अचानक गायब या बंद हो सकते हैं। ऐसे में अगर ड्राइवर को पता ही नहीं चलेगा, कि गाड़ी कौन सी स्पीड में चल रही है या उसमें क्या खराबी है, तो सड़क पर एक्सीडेंट का रिस्क बढ़ जाता है।
कौन-कौन सी गाड़ियां आ रही हैं इस दायरे में?
ह्यूंदै का यह बड़ा रिकॉल मुख्य रूप से उसक पसंदीदा एसयूवी सेगमेंट को कवर कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस समस्या से प्रभावित होने वाले वाहनों में वर्ष 2025 और 2026 के ह्यूंदै टक्सन स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन, टक्सन हाइब्रिड (Tucson Hybrid) पेट्रोल और इलेक्ट्रिक का कॉम्बिनेशन और टक्सन प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल्स शामिल हैं।
कैसे मिलेगी राहत?,
अगर आप भी इन मॉडल्स में से किसी के भी चालक हैं, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। सुरक्षा नियामक के अनुसार इस तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए ग्राहकों को एक रुपया भी नहीं देना पड़ेगा। कंपनी की गड़बड़ी को खुद ही दो आसान तरीकों से ठीक करेगी।
- ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट: कई आधुनिक गाड़ियों की तरह, कंपनी इंटरनेट के माध्यम से सीधे कार में ही सॉफ्टवेयर अपडेट भेज देगी, जिसे यूजर घर बैठे इंस्टॉल कर सकेंगे।
- डीलर विजिट: जिन गाड़ियों में ओटीपी अपडेट का विकल्प नहीं होगा या कोई अन्य समस्या आएगी, उन्हें कंपनी के नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इस इंस्ट्रूमेंट पैनल डिस्प्ले सॉफ्टवेयर को मुफ्त में अपडेट करवाना होगा।