फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai motor india is ready to launch new suv in india market to rival tata punch, know full detail

Hyundai SUV: नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लाने जा रही है ह्यूंदै, टाटा पंच को मिलेगी कड़ी चुनौती

Wed, 05 Apr 2023 02:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Apr 2023 02:32 PM IST
सार

ह्यूंदै मोटर इंडिया की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लाएगी। किस सेगमेंट में एसयूवी को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hyundai motor india is ready to launch new suv in india market to rival tata punch, know full detail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

विस्तार

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की भारतीय ईकाई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


आएगी नई एसयूवी
ह्यूंदे मोटर इंडिया ने पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी होगी एसयूवी
जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

अधिकारियों ने क्या कहा
ह्यूंदै मोटर इंडिया के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा कि आज, जब आप बाहर सोचते हैं, जब आप एक्सप्लोरेशन और ट्रैवल के बारे में सोचते हैं, तो आप एक एसयूवी के बारे में सोचते हैं। ह्यूंदै नए मोबिलिटी अनुभवों को प्रेरित करने वाली कंपनियों में से एक रही है और हम एक बार फिर ग्राहकों को एक नई एसयूवी के साथ उत्साहित करने के लिए तैयार हैं जो जल्द ही आ रही है।


यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सनरूफ, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर एच शेप हैडलैंप, 17 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल एमआईडी, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

किन्हें मिलेगी चुनौती
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं। लेकिन टाटा की पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी के आने के बाद पंच को सबसे ज्यादा चुनौती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत को भी शुरूआत में छह से 10 लाख रुपये के बीच रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed