फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Ioniq6: ह्यूंदै की आयोनिक6 इलेक्ट्रिक का हुआ क्रैश टेस्ट, जानें सुरक्षा के मामले में है कितनी बेहतर

Thu, 19 Jan 2023 04:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 19 Jan 2023 04:40 PM IST
सार

ह्यूंदै की आयोनिक-6 का हाल में क्रैश टेस्ट किया गया है। क्रैश टेस्ट के बाद मिली जानकारी के मुताबिक हम बता रहे हैं कि यह इलेक्ट्रिक कार आपके लिए कितनी सुरक्षित है।

विज्ञापन
Hyundai Ioniq6 got full five stars from euro ncap crash test, know all features
For Reference Only - फोटो : euro ncap

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से नई इलेक्ट्रिक कार आयोनिक-6 को पेश किया गया है। हाल में ही इसका क्रैश टेस्ट यूरोएनसीएपी ने किया। इस टेस्ट के बाद आयोनिक-6 को सुरक्षा के मामले में कितने स्टार मिले और यह व्यस्कों के साथ ही बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

आयोनिक-6 का हुआ क्रैश टेस्ट

Hyundai Ioniq6 got full five stars from euro ncap crash test, know all features
For Reference Only - फोटो : euro ncap
यूरो एनसीएपी की ओर से कुछ समय पहले ह्यूंदै की आयोनिक-6 का क्रैश टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में इलेक्ट्रिक सेडान कार आयोनिक-6 ने सेफ्टी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके कारण इसे क्रैश टेस्ट में पूरे पांच स्टार मिले। इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में भी कंपनी ने शोकेस किया था।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

व्यस्कों और बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है कार

Hyundai Ioniq6 got full five stars from euro ncap crash test, know all features
For Reference Only - फोटो : euro ncap
क्रैश टेस्ट के बाद आए नतीजों के मुताबिक यह कार व्यस्कों के लिए 97 फीसदी और बच्चों के लिए 87 फीसदी सुरक्षित है। इसके अलावा इससे रोड यूजर्स को भी 66 फीसदी की सुरक्षा मिलती है और सेफ्टी असिस्ट के मामले में इस कार ने 90 फीसदी अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

किस टेस्ट में कितना स्कोर

Hyundai Ioniq6 got full five stars from euro ncap crash test, know all features
For Reference Only - फोटो : euro ncap
व्यस्कों के मामले में इस कार ने फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में 16 में से 15.5 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि लैटरल इम्पैक्ट टेस्ट में 16 में से 15.9, रियर इम्पैक्ट में चार में से 3.5 और रेस्क्यू एंड एक्सट्रीकेशन टेस्ट में दो में से पूरे दो अंक हासिल किए।

छह से 10 साल तक के बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी इस कार ने फ्रंटल और लैटरल इम्पैक्ट टेस्ट में 24 में से 24 अंक हासिल किए। बच्चों के लिए सेफ्टी फीचर के मामले में इस कार ने 13 में से सात अंक हासिल किए और सीआरएस इंस्टालेशन चेक टेस्ट के दौरान इसे 12 में से 12 नंबर मिले।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Ioniq6 got full five stars from euro ncap crash test, know all features
For Reference Only - फोटो : euro ncap
ह्यंदै की ओर से आयोनिक-6 में कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इन फीचर्स में ADAS जैसा स्मार्ट सेंस एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल-2, स्मार्ट पार्किंग असिस्ट-2, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, फॉर्वर्ड कॉलजिन असिस्ट-2, आरसीसीए, क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, एबीएस, ईबीडी, सात एयरबैग्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - किस कीमत पर मिलेगी ह्यूंदै Ioniq6, जानें कैसे हैं फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed