{"_id":"5e85c4318ebc3e773e23200b","slug":"hyundai-creta-new-7-seater-car-ready-to-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ह्यूंदै क्रेटा की नई 7 सीटर कार बाजार में आने को तैयार, कुछ ऐसी होगी न्यू जेनरेशन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ह्यूंदै क्रेटा की नई 7 सीटर कार बाजार में आने को तैयार, कुछ ऐसी होगी न्यू जेनरेशन
Thu, 02 Apr 2020 04:23 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
File Photo
- फोटो : Hyundai India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै क्रेटा अब अपनी न्यू जेनरेशन 7 सीटर कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 7 सीटर वाली ह्यूंदै क्रेटा को 5 सीटर वाली क्रेटा के मुकाबले नया लुक देने जा रही है। इस नई क्रेटा में ग्राहकों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस गाड़ी के फ्रंट लुक में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें क्रोम इंसर्ट के साथ अलग डिजाइन की ग्रिल मिलेगी। 7 सीटर एसयूवी में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। वहीं तीसरी लाइन की सीट के लिए रियर ओवरहैंग है जो 5-सीटर मॉडल से काफी लंबा है। इसमें सी शेप ब्रेक लाइट के साथ अलग डिजाइन के बड़े टेललैम्प मिलेंगे। 7 सीटर क्रेटा रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना के साथ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भारतीय बाजार में ह्यूंदै क्रेटा का 7 सीटर वर्जन साल 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। बाजार में इसकी टक्कर एमजी हेक्टर प्लस और टाटा की ग्रैविटस से होगी। इस कार का नया लुक काफी आकर्षित करने वाला है।
क्रेटा में 1.5 लीटर के पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हैं। जानकारी के मुताबिक इंटरनैशनल बाजार में एसयूवी को 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल या 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि इस नई क्रेटा में भी 5-सीटर मॉडल वाले इंजन ही मिलेंगे।