फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to use handbrake in emergencies know detail

Car Tips: कार का ब्रेक हो जाए फेल तो हैंडब्रेक से टल सकता है बड़ा हादसा, क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

Sun, 23 Jun 2024 05:39 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

कार का ब्रेक फेल होने की स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल कार का हैंडब्रेक सवारियों की जान बचा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि इसका किस तरह से इस्तेमाल करना है। 

विज्ञापन
how to use handbrake in emergencies know detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़क पर सुरक्षित कार चलाने के लिए जरूरी है कि चालक सभी यातायात नियमों का सही से पालन करें। ऐसे में कई ड्राइवर कार के हैंडब्रेक का सही इस्तेमाल नहीं जानते हैं। किसी आपात स्थिति में कार के ब्रेक काम करना बंद कर दें तो हैंडब्रेक गाड़ी में बैठे लोगों की जिंदगी बचा सकता है। इस तरह से हैंडब्रेक कार का काफी उपयोगी टूल है। अगर हैंडब्रेक का सही से यूज किया जाए तो यह कार को फिसलने, घुमने और पलटने से रोक सकता है। 

विज्ञापन

हैंडब्रेक का क्या है असली काम

वहीं, कई ड्राइवर होते हैं, जो कार के हैंडब्रेक का काफी इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में इमरजेंसी कंडीशन में वह आसानी से इस टूल का इस्तेमाल कर पाते हैं। आमतौर पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल दो तरह से होता है। पहला कार को पार्क करने के दौरान और दूसरा किसी आपात स्थिति में ब्रेक के खराब होने के बाद कार को अचानक से रोकने के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडब्रेक का सही इस्तेमाल जरूरी

अगर आप नई कार खरीदने वाले हैं, या फिर आपने हाल-फिलहाल में ही नई गाड़ी खरीदी है तो आपको हैंडब्रेक के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। हैंडब्रेक का इस्तेमाल तभी करना चाहिए, जब बहुत अधिक जरूरत हो। तेज रफ्तार से चल रही कार में कभी भी हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर गाड़ी के पीछे वाले पहिए लॉक हो जाते हैं और कार अनियंत्रित हो जाती है। कई बार ऐसा करने से कार पलट भी जाती है। इसलिए हैंडब्रेक का इस्तेमाल कार के धीमी होने के बाद ही करना चाहिए। 

विज्ञापन

हैंडब्रेक इस्तेमाल करने का सही तरीका

इसके अलावा अगर कार का प्राथमिक ब्रेक काम करना बंद कर दें तो ही हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी आपात में हैंडब्रेक लीवर को खींचे और हैंडब्रेक बटन को दबाएं। हालांकि, इस दौरान कार को अचानक से फिसलने से बचाएं, वरना कार के अंदर बैठे लोगों को चोट लग सकती है। 

इसका रखें खास ध्यान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हैंडब्रेक का इस्तेमाल करते वक्त कार के स्टीयरिंग को धीरे-धीरे घुमाएं और अपनी नजरों को सड़क पर रखें। हैंडब्रेक लगाने के बाद जब कार रुक जाए तो सबसे पहले गाड़ी की हैजर्ड लाइट ऑन करें। ताकि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को अलर्ट रहने का संकेत मिल जाए। हालांकि, इस दौरान कोशिश करें कि कार को किसी सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें, ताकि अन्य वाहनों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा किसी काबिल मैकेनिक से कार के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed