फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to use airbag in car safety features in most vehicles for safe driving

Car Safety Tips: इस स्थिति में काम नहीं करेंगे कार के एयरबैग्स, जिंदगी बचाने के लिए जान लीजिए सही तरीका

Tue, 09 Jul 2024 12:40 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 12:40 PM IST
सार

अगर आपके पास कार है तो आपको पता होना चाहिए कि कार में सुरक्षा के लिए दिए गए एयरबैग्स मुश्किल स्थिति में किस तरह से काम करते हैं। अपनी जान बचाने के लिए जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका। 

विज्ञापन
how to use airbag in car safety features in most vehicles for safe driving
Car Safety Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाली कारों में सुरक्षा के लिए एयरबैग्स दिए जा रहे हैं। इस सुविधा की वजह से अब लोगों का कार का सफर काफी हद तक सुरक्षित हो गया है। इसके साथ ही अब लोग नई कार खरीदते वक्त कार में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स की अच्छे से पूछताछ करते हैं। अगर आपके पास कार है तो आप जानते ही होंगे कि किसी हादसे के वक्त कार में दिए गए एयरबैग्स सवारियों की सुरक्षा काम करते हैं।  

विज्ञापन

किस तरह काम करता है एयरबैग्स

अगर आप नहीं जानते कि एयरबैग्स किस तरह से काम करते हैं तो आपको बता दें कि एयरबैग्स ऑन बोर्ड सेंसर तकनीक पर काम करते हैं। ऐसे में कार की किसी भी तरह की टक्कर पर यह सेंसर एययरबैग्स को एक्टिव कर देते हैं। एयरबैग्स एक्टिव होने के बाद इसमें एक छोटा डिवाइस होता है, जो कि एयरबैग्स में हवा भरने का काम करता है। कोई टक्कर होने पर गाड़ी में बैठे लोग इस एयरबैग्स से टकराते हैं और किसी तरह की चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। 
कार जब भी किसी दुर्घटना में टकराती है तो एयरबैग्स में मौजूद डिवाइस एयरबैग्स में हवा भरने का काम शुरू कर देता है। इस दौरान एक तेज आवाज भी आती है, मगर कार में बैठे लोगों को यह आवाज सुनाई नहीं देती है, क्योंकि उनका ध्यान कार की टक्कर पर होता है। एयरबैग्स फूलने के बाद वह एक नरम तकिए की तरह हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति में नहीं मिलेगा एयरबैग्स का फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में सुरक्षा के लिए मिलने वाला एयरबैग तभी काम करता है, जब गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट पहनी हो। अगर कार में बैठने वाले शख्स ने सीट बेल्ट नहीं पहनी है तो एयरबैग्स उस व्यक्ति की सही से खोज नहीं कर पाता है। इसका नतीजा यह होता है कि हादसा होने पर उस व्यक्ति को एयरबैग की सुरक्षा नहीं मिल पाती है और गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कार में हमेशा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, ताकि एयरबैग्स अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर सकें। 

विज्ञापन

कारों में मिल रहे हैं इतने एयरबैग्स

कार निर्माता आजकल की कारों में 6 से 7 एयरबैग्स यात्रियों की सुरक्षा के लिए दे रहे हैं। यह एयरबैग्स सवारियों को टक्कर की स्थिति में हर तरफ से कवर कर लेते हैं। इन एयरबैग्स की वजह से कार में बैठे व्यक्ति का सिर खासतौर पर सुरक्षित हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed