{"_id":"684038a28bdb7c38100c68ce","slug":"how-to-take-care-of-windshield-wiper-during-rainy-season-know-in-easy-steps-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Windshield Wiper: बारिश में कार के वाइपर की देखभाल भी है जरूरी, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Windshield Wiper: बारिश में कार के वाइपर की देखभाल भी है जरूरी, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
Wed, 04 Jun 2025 05:47 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:47 PM IST
सार
Car Wiper Maintenance: बरसात में कार वाइपर की अहम भूमिका होती है। बारिश में कार चलाते वक्त वाइपर रास्ता दिखने में मदद करते हैं। लेकिन इसके गलत रखरखाव और उपयोग में लापरवाही से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। जानिए किन गलतियों से बचना चाहिए ताकि वाइपर लंबे समय तक असरदार बने रहें।
विज्ञापन
विंडशिल्ड वाइपर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के मौसम में वाहन चालकों के लिए विंडशील्ड वाइपर किसी वरदान से कम नहीं होते। ये भारी बारिश में भी सड़क पर देखने में मदद करते हैं, जिससे ड्राइविंग सुरक्षित बनती है, लेकिन वाइपर की भी मेंटेनेंस जरूरी होती है। उसकी देखरेख में कोताही बरतने से यह सुविधा परेशानी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं आप अपने कार के वाइपर को कैसे जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं।
धूप में गाड़ी पार्क करना पड़ सकता है महंगा
वाइपर ब्लेड रबर का होता है। गाड़ी को लागातार धूप में पार्क करने से वाइपर ब्लेड का रबर सूखने लगता है और सख्त हो जाता है। वाइपर चलाने पर उपयोग के दौरान यह रबर टूटन कर निकलने लगता है, जिससे विंडशील्ड पर स्क्रैच आ सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए गाड़ी को छायादार स्थान पर पार्क करें।
बिना पानी के वाइपर चलाना नुकसानदायक
अगर विंडशील्ड पर धूल या मिट्टी जमा है, तो कुछ लोग वाइपर को बिना वॉशर स्प्रे के चला देते हैं, जो कि वाइपर ब्लेड की रबर सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे न केवल ब्लेड की उम्र घटती है, बल्कि ग्लास पर खरोंच भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें कनेक्ट, आसान स्टेप्स में जानिए तरीका
नियमित रखरखाव है जरूरी
वाइपर ब्लेड की औसत उम्र लगभग एक वर्ष होती है। अगर वाइपर चलाते समय आवाज आ रही हो या सफाई ठीक से न हो रही हो, तो इसे बदल देना चाहिए। इसके अलावा, समय-समय पर वाइपर को साफ कपड़े से पोछना चाहिए ताकि उसमें जमी गंदगी हट सके।
यह भी पढ़ें: लाखों की एसयूवी... पार्किंग के लिए जेब में नहीं हैं 20 रुपये! लोगों ने बीच सड़क खड़ी की कार
डिटर्जेंट का करें सोच-समझकर इस्तेमाल
विंडशील्ड की सफाई के लिए सामान्य डिटर्जेंट का उपयोग वाइपर के रबर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय कार शैम्पू या हल्के क्लीनर का इस्तेमाल बेहतर होता है। विंडशील्ड पर जमी गंदगी भी वाइपर के रबर की क्षमता को घटा सकती है।
स्क्रू की जांच जरूरी
मानसून में वाइपर का लगातार इस्तेमाल होता है, जिससे इसके स्क्रू धीरे-धीरे ढीले हो सकते हैं। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इन्हें नियमित रूप से टाइट करते रहना चाहिए।