फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to take care of cng car key tips

Car Care Tips: सीएनजी कार का कैसे करें बेहतर रखरखाव, इन टिप्स को न करें इग्नोर

Wed, 24 Apr 2024 06:34 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

अगर आप अपनी पेट्रोल-डीजल वाली कार को सीएनजी में बदलने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखान होगा। साथ ही जानिए कैसे सीएनजी कार का सही रखरखाव कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
how to take care of cng car key tips
Car Care Tips - फोटो : ISTOCK

विस्तार

देश के कार बाजार में पिछले कुछ सालों से सीएनजी कारों की मांग में काफी तेजी देखी गई है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि ईंधन के दाम बहुत ज्यादा ऊपर बने हुए हैं। वहीं, सीएनजी कार ईंधन वाली कार के मुकाबले थोड़ी कम खर्चीली होती है। सीएनजी कार अफोर्डेबल होने के साथ ही पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचाती है। इसके साथ ही सीएनजी कारों ज्यादा माइलेज भी मिलती है। पेट्रोल-डीजल वाली कारों के मुकाबले सीएनजी कारों का थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। 

विज्ञापन

वैध सीएनजी किट लें

अगर आप इन दिनों अपनी पेट्रोल-डीजल कार को सीएनजी में बदलने की सोच रहे हैं तो आपको एक वैध सीएनजी किट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप किसी लोकल डीलर की जगह एक ओईएम सर्टिफाइड डीलर से संपर्क कर सकते हैं। ये किट थोड़ी ज्यादा महंगी हो सकती है, मगर कार और आपकी लाइफ को सुरक्षित रखने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर फिल्टर्स की करें जांच

सीएनजी कार को सही तरीके से लंबे समय तक चलाने के लिए आपको कार के एयर फिल्टर्स को समय-समय पर चेक करना होगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर एयर फिल्टर्स को साफ करना होगा। साफ एयर फिल्टर्स कार के इंजन की क्षमता बढ़ाने के साथ ही उसकी लाइफ पर भी अच्छा असर डालती है।

विज्ञापन

टैंक में लीकेज

सीएनजी कार का सही रखरखाव करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित तौर पर उसके टैंक की जांच करते रहें। पेट्रोल-डीजल की तरह ही सीएनजी जल्दी आग पकड़ने वाली गैस है। ऐसे में सीएनजी टैंक में किसी भी तरह की लीकेज कार और सवारी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में टैंक में से किसी भी तरह की गंध आने पर आपको फौरन किसी मैकेनिक को बुलाकर इस दिक्कत को ठीक कराना चाहिए।

स्पार्क प्लग की नियमित जांच

सीएनजी कारों में स्पार्क प्लग काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में जरूरी है कि स्पार्क प्लग अपनी पूरी क्षमता के साथ सही काम करें। घटिया गुणवत्ता वाला स्पार्क प्लग कार के इंजन को खराब कर सकता है। इसके अलावा हर 6 महीने में इसे बदलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed