फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How To Reach Bharat Mandapam Delhi For Bharat Mobility Expo 2025 Official Map

Bharat Mobility Expo 2025: ऐसे तय करें भारत मंडपम तक का रास्ता, मैप में देखें आयोजन स्थल तक पहुंचने की डिटेल

Fri, 17 Jan 2025 06:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 06:01 AM IST
सार

Bharat Mandapam Map: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भाग लेने वालों के लिए एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। आप मैप को फॉलो करते हुए आप आसानी से भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
How To Reach Bharat Mandapam Delhi For Bharat Mobility Expo 2025 Official Map
Auto Expo 2025 Map - फोटो : Auto Expo 2025 Map

विस्तार

भारत ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) को होस्ट करने जा रहा है। इस एक्सपो में देश और दुनिया के कई वाहन निर्माता अपने वाहनों के साथ-साथ नई मोबिलिटी तकनीकों का भी प्रदर्शन करेंगे। इस साल Bharat Mobility Expo के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में 17 से 22 जनवरी के बीच होगा। इस शो में कौन से इवेंट का आयोजन कहां होगा और उसकी लोकेशन कहां होगी, इसके बारे में आपको एक्सपो में पहुंचने से पहले पता होना चाहिए ताकि आप आने वाली भीड़ से बचकर वहां पहुंच सकें। आयोजकों ने आयोजन स्थल, एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, फैसिलिटिज और पार्किंग समेत तमाम सुविधाओं को रेखांकित करते हुए आधिकारिक लेआउट मैप जारी किया है, जिसकी मदद से आपको इवेंट में पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

How To Reach Bharat Mandapam Delhi For Bharat Mobility Expo 2025 Official Map
Bharat Mobility Expo 2025 - फोटो : Bharat Mobility Expo 2025

यहां देखिए Bharat Mobility Expo 2025 का ऑफिशियल मैप
इस मैप को फॉलो करते हुए आप आसानी से भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं। यह मैप Bharat Mobility Expo द्वारा जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

How To Reach Bharat Mandapam Delhi For Bharat Mobility Expo 2025 Official Map
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
Bharat Mobility Expo 2025: ये होगा मुख्य आकर्षण
ऑटो एक्सपो मोटर शो हॉल 1,2,3,4,5,6,8,9,10,11 और 14 में प्रदर्शित किया जा रहा है। हॉल नंबर 5 के पहले फ्लोर पर फ़ूड कोर्ट बनाया गया है। यहां एक खुला डिस्प्ले एरिया भी है जहां अलग-अलग गतिविधियां होंगी। प्रत्येक हॉल में लोगों की सुविधा के लिए वॉशरूम उपलब्ध हैं। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए सबसे सुविधाजनक विकल्प मेट्रो है। एक्सपो में पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है। एक्सपो में गेट नंबर 5A और 5B को कार्गो एंट्री के लिए आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

How To Reach Bharat Mandapam Delhi For Bharat Mobility Expo 2025 Official Map
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
Bharat Mobility Expo 2025: रजिस्ट्रेशन और एंट्री
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भाग लेने वालों के लिए एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। एंट्री के लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। विजिटर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको Bharat Mobility Expo 2025 के ऑफिशियल वेबसाइट (www.bharat-mobility.com) पर जाकर 'विजिटर रजिस्ट्रेशन' कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ई-मेल पर पास जारी किया जाएगा।

How To Reach Bharat Mandapam Delhi For Bharat Mobility Expo 2025 Official Map
Auto Expo 2020 Skoda Pavilion - फोटो : Skoda
Bharat Mobility Expo 2025: अन्य कार्यक्रम
भारत मंडपम में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जैसे कि इंडिया साइकिल शो 2025, जो स्टील पैवेलियन के साथ हॉल 4 के पहले फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा। हॉल 14 के पहले फ्लोर पर इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, हॉल नंबर 12 और 12A में भारत बैटरी शो और हॉल नंबर 3 के पहले फ्लोर पर मोबिलिटी टेक पैवेलियन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed