Tyre Burst: यूपी में खौफनाक हादसा, टायर फटने से SUV हवा में गेंद की तरह उछली, जानें ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक खौफनाक हादसा हुआ, जब एक एसयूवी टायर फटने की वजह से 7 से ज्यादा बार पलट गई। टायर फटने की घटनाओं से बचने के लिए यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं।
विस्तार
महिंद्रा स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। यह गाड़ी दिल्ली से बेगूसराय की ओर जा रही थी, तभी टायर फटने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी छह बार पलट गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में हुआ।
गाजीपुर: टायर फटने से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई
— Indian Observer (@ag_Journalist) February 8, 2025
स्कॉर्पियो गेंद की तरह हवा में उछली
हादसा सीसीटीवी में हुआ कैद
स्कॉर्पियो मे सवार चार बच्चों सहित सात लोग हुए घायल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 310 किमी पर हादसा
सभी दिल्ली से बिहार के बेगूसराय जा रहे थे#CCTV #RoadAccident pic.twitter.com/k1jyIIuQsm
टायर फटने की घटनाओं से बचने के लिए वाहन के टायरों की नियमित जांच करना बहुत जरूरी है। हालांकि, इससे बचने के लिए यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं:
- टायर प्रेशर जांचें: पेट्रोल पंप या प्रेशर गेज से टायर का दबाव नियमित रूप से जांचें। सही दबाव टायर की उम्र और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
- साइडवॉल डैमेज देखें: टायर के किनारों पर किसी भी तरह की सूजन, कट, दरार या उभार को नजरअंदाज न करें। क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
- टायर में फंसे बाहरी तत्व जांचें: समय-समय पर टायर की जांच करें कि कहीं उसमें कील या अन्य बाहरी वस्तुएं तो नहीं फंसी हैं। जो धीमी हवा रिसाव या अचानक फटने का कारण बन सकती हैं।
- अधिक भार न डालें: भारतीय सड़कों पर यह आम समस्या है कि वाहन में जरूरत से ज्यादा यात्री या सामान लाद दिया जाता है। जो टायर पर अतिरिक्त दबाव डालता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
- टायर का सही आकार चुनें: टायर का आकार बदलना आजकल काफी प्रचलित है। लेकिन किसी भी बदलाव से पहले वाहन के मैनुअल को पढ़ें या विशेषज्ञ से सलाह लें ताकि सुरक्षा और संगतता सुनिश्चित की जा सके।