{"_id":"63425c51ad8a940ac26ef06e","slug":"how-to-calculate-average-of-a-bike-with-easy-kilometer-per-liter-check-formula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Average: जानना चाहते हैं कि आपकी बाइक से क्या एवरेज मिलती है, चुटकियों में ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Average: जानना चाहते हैं कि आपकी बाइक से क्या एवरेज मिलती है, चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:08 AM IST
सार
पिछले कुछ सालों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बाइक चलाना भी महंगा हो गया है। अगर आप भी अपनी बाइक के एवरेज की जानकारी चाहते हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज के समय में सभी जानना चाहते हैं कि उनकी बाइक कितना एवरेज देती है। इसका सीधा कारण है कि बाइक जितना ज्यादा एवरेज देगी उतना कम असर जेब पर होगा। ज्यादातर कंपनियां बाइक के एवरेज की जानकारी देती हैं लेकिन रियल टाइम में उतना एवरेज नहीं मिलता। इस खबर में हम आपको बाइक के एवरेज को जानने का तरीका बता रहे हैं।
बेहद आसान है तरीका
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर में हम जिस तरीके को बता रहे हैं। इस तरीके से बाइक की सही एवरेज का पता लगाया जा सकता है। सबसे पहले पेट्रोल पंप पर जाकर टैंक फुल करवाएं। इसके बाद स्पीडोमीटर में बाइक के किलोमीटर को नोट कर लीजिए। इसके अलावा आप चाहें तो बाइक के ट्रिप मीटर को जीरो भी कर सकते हैं।
अब आराम से बाइक चलाएं
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार टंकी फुल करवाने और रीडिंग नोट करने के बाद आप जिस तरह बाइक को चलाते हैं। उसी तरह से बाइक को चलाएं। बाइक चलाने के तरीके में किसी तरह का बदलाव ना करें।
दोबारा पेट्रोल डलवाने के बाद देखें कि आपकी बाइक में कितने लीटर पेट्रोल आया है। इसके बाद स्पीडोमीटर में देखें कि आपकी बाइक कितने किलोमीटर चली है। किलोमीटर देखने के बाद उसे भरवाएं गए तेल की मात्रा से भाग कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।