{"_id":"65b09e7a92a58b81710f7161","slug":"how-many-types-of-lights-are-there-in-vehicles-which-provides-more-light-know-the-details-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: वाहनों में कितने प्रकार की होती हैं लाइट्स, किससे मिलती है ज्यादा रोशनी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: वाहनों में कितने प्रकार की होती हैं लाइट्स, किससे मिलती है ज्यादा रोशनी, जानें डिटेल
Wed, 24 Jan 2024 10:52 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:52 AM IST
सार
दुनियाभर के वाहनों में कई तरह की लाइट्स का उपयोग किया जाता है। लेकिन किस तरह की लाइट से सबसे ज्यादा रोशनी मिलती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में बेहद कम कीमत से लेकर करोड़ों रुपये तक के वाहनों का उपयोग किया जाता है। इन वाहनों में कीमत और फीचर्स के मुताबिक ही लाइट्स भी अलग-अलग तरह की होती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि वाहनों में कितनी तरह की लाइट्स का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा चलन में है यह लाइट
हेलोजन लाइट्स का उपयोग सभी तरह के वाहनों में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि इन्हें उपयोग करना काफी आसान होता है। इस तरह की लाइट्स में हेलोजन गैस और टंगस्टन फिलामेंट एक ग्लास कैपसूल में भरा होता है। जब हेलोजन लाइट्स को ऑन किया जाता है तो करंट टंगस्टन फिलामेंट से होकर जाता है। जिससे गर्मी पैदा होती है और बल्ब जलने लगता है। इनमें पीले रंग की रोशनी होती है। इसके साथ ही इनकी कीमत भी अन्य लाइट्स के मुकाबले इनकी कीमत भी कम होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
हेलोजन से बेहतर है यह लाइट
एचआईडी हेडलाइट्स में हेलोजन लाइट्स की तरह फिलामेंट नहीं होता बल्कि इनमें क्सीनन गैस भरी जाती है। इन लाइट्स को आम भाषा में सीएफएल माना जा सकता है। यह लाइट्स हेलोजन की तुलना में काफी बेहतर होती हैं और ज्यादा रोशनी देती हैं। इन्हें जेनॉन लैंप भी कहा जाता है। कई वाहनों के सामान्य वेरिएंट्स में इस तरह की लाइट्स का उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
एचआईडी से बेहतर कौन सी लाइट
हेलोजन और एचआईडी के मुकाबले एलईडी लाइट होती है। वाहनों में एलईडी हेडलाइट्स कम ऊर्जा की खपत करती हैं और इनसे ज्यादा रोशनी भी मिलती है। एलईडी की फुल फॉर्म लाइट एमिटिंग डायोड होती है। इनकी दूसरी खासियत ये है कि इन्हें किसी भी आकार और साइज में ढाला जा सकता है। आज के समय में जब कारों में डीआरएल को अनिवार्य किया गया है वहां पर एलईडी लाइट्स का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। इसके साथ ही ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों में इस तरह की लाइट का उपयोग होता है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
मैट्रिक्स लाइट भी हैं बेहतर
एलईडी लाइट्स के एडवांस वर्जन को मैट्रिक्स लाइट कहा जाता है। ऐसी लाइट्स के अंदर एक कैमरा होता है जो सामने से आ रही गाडि़यों की निगरानी करता है। जैसे ही सामने से काई कार आती है तो इसके कैमरे के जरिए कम्प्यूटर को संदेश जाता है और एलईडी बंद या कम हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि सामने से आ रही कार के ड्राइवर की आंखों में लाइट कम जाती है जिससे हादसा होने का खतरा कम हो जाता है। इन्हें अडेप्टिव एलईडी के नाम से भी जाना जाता है। इनका ज्यादातर उपयोग लग्जरी कारों में होता है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल