फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda to Unveil Compact EV and 0 Series SUV Prototype at Japan Mobility Show 2025

Japan Mobility Show 2025: जापान मोबिलिटी शो 2025 में धूम मचाने की तैयारी में होंडा, पेश करेगी ये वाहन

Wed, 01 Oct 2025 02:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 02:27 PM IST
सार

होंडा मोटर कंपनी इस साल टोक्यो में होने वाले जापान मोबिलिटी शो 2025 में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दो वर्ल्ड प्रीमियर लेकर आ रही है।

विज्ञापन
Honda to Unveil Compact EV and 0 Series SUV Prototype at Japan Mobility Show 2025
Honda Compact EV Prototype - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Motor Company (होंडा मोटर कंपनी) इस साल टोक्यो में होने वाले Japan Mobility Show 2025 (जापान मोबिलिटी शो 2025) में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दो वर्ल्ड प्रीमियर लेकर आ रही है - एक कंपैक्ट ईवी प्रोटोटाइप, जो छोटी कारों में ड्राइविंग का मजा वापस लाने का वादा करता है, और दूसरा Honda 0 सीरीज का एसयूवी प्रोटोटाइप, जो कंपनी के भविष्य के इलेक्ट्रिक लाइनअप का हिस्सा है। शो 31 अक्टूबर से जनता के लिए खुलेगा, लेकिन होंडा ने पहले ही अपने मुख्य आकर्षण बता दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट EV: छोटी कारों में बड़ा दांव
कंपनी का कहना है कि होंडा का नया कॉम्पैक्ट ईवी सिर्फ एक और सिटी कार नहीं होगा। इसे खासकर उन बाजारों के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां छोटी ईवी की मांग ज्यादा है। जैसे जापान, ब्रिटेन और एशिया के कई हिस्से। यह कार फिलहाल रोड टेस्टिंग में है। होंडा का कहना है कि इसे "फन टू ड्राइव" फीलिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कार में प्रैक्टिकैलिटी, किफायत और आसान इस्तेमाल पर ध्यान रहेगा, लेकिन कंपनी इसमें अपनी "प्लेफुल स्पिरिट" भी जोड़ रही है। ताकि ईवी ड्राइविंग सिर्फ काम चलाऊ न लगे, बल्कि मजेदार भी हो।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: सितंबर में खुदरा वाहन बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट, त्योहारों की भीड़ ने जगाई उम्मीदें

Honda to Unveil Compact EV and 0 Series SUV Prototype at Japan Mobility Show 2025
Honda 0 SUV Prototype - फोटो : Honda
0 सीरीज एसयूवी: परिवारों के लिए नया विकल्प
कंपैक्ट ईवी के साथ ही होंडा अपनी 0 सीरीज एसयूवी प्रोटोटाइप भी पेश करेगी। 0 सीरीज, होंडा की ग्लोबल ईवी लाइनअप है, और नया एसयूवी वर्जन उन परिवारों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक पावरफुल और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहिए।

तकनीकी डिटेल्स का अभी खुलासा नहीं किया गया है और यह शो के दौरान सामने आएंगी। लेकिन इतना तय है कि यह मॉडल एडवांस इलेक्ट्रिफिकेशन और रोजमर्रा की जरूरतों का संतुलन दिखाएगा।

यह भी पढ़ें - Swayamgati: दुनिया का पहला बिना ड्राइवर वाला तीन-पहिया वाहन भारत में लॉन्च, टेस्ला जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन

चार पहियों से आगे की सोच
होंडा अपने बूथ में दिखाएगा कि वह सिर्फ कार बनाने वाली कंपनी नहीं, बल्कि एक मोबिलिटी कंपनी है। शो में एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट पेश होगा, जो परंपरागत डिजाइन से हटकर होगा। इसके अलावा, Honda e-MTB (इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक) भी पेश की जाएगी। जिसे 2023 में कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था और अब प्रोडक्शन में जा रही है। 

सबसे अलग और हैरान करने वाला शोकेस होगा होंडा का सस्टेनेबल रॉकेट प्रोटोटाइप, जिसे इस साल होक्काइडो में सफलतापूर्वक टेस्ट किया जा चुका है। यह रॉकेट रीयूजेबल और रिन्यूएबल फ्यूल पर काम करता है। जो दिखाता है कि होंडा की सोच गाड़ियों और बाइक्स से कहीं आगे है। 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी

Honda to Unveil Compact EV and 0 Series SUV Prototype at Japan Mobility Show 2025
Honda Prelude - फोटो : Honda
पुराने नाम, नए अवतार
इन प्रोटोटाइप के अलावा होंडा अपने कुछ हाल ही में लॉन्च हुए प्रोडक्शन मॉडल्स भी दिखाएगा। इनमें शामिल है ऑल-न्यू Prelude (प्रील्यूड), जो e:HEV सिस्टम वाली एक हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार है। और कंपनी की स्पोर्टिंग स्पिरिट को इलेक्ट्रिक दौर में आगे बढ़ा रही है।

साथ ही, N-ONE e: मिनी EV, जो पुराने N360 का रेट्रो लुक लेकर आता है, जापानी घरों में ईवी को रोजमर्रा का विकल्प बनाने की कोशिश है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में CB1000F और CB1000F SE भी नजर आएंगे। जो होंडा की रोड स्पोर्ट बाइक की विरासत को नई परफॉर्मेंस और स्टाइल के साथ आगे ले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा 

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed