फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda teases exhaust note of new scooter or bike, know details

Honda New Bike: होंडा कर रही है नया वाहन लाने की तैयारी, जारी किया नया टीजर, जानें डिटेल

Fri, 07 Jul 2023 12:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 07 Jul 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Honda teases exhaust note of new scooter or bike, know details
for reference only - फोटो : honda motorcycle and scooter india
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नया वाहन लाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई बाइक या स्कूटर को लेकर क्या जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की गई है।
विज्ञापन

 
जारी हुआ टीजर
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से जल्द ही नया वाहन पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इसे लेकर एक टीजर जारी किया है। लेकिन इसमें यह साफ नहीं हो रहा है कि नए वाहन के तौर पर किसी नई बाइक को लाया जाएगा या फिर कोई स्कूटर पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या मिली जानकारी
कंपनी की ओर से जारी टीजर करीब आठ सेकेंड का है। जिसमें वाहन की आवाज सुनाई दे रही है और सीट की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा इस टीजर में कोई अन्य जानकारी नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

 
आ सकता है स्कूटर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से डियो स्कूटर का नया वर्जन लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डियो का 125 सीसी वर्जन कंपनी की ओर से लाया जा सकता है। जिसमें मौजूदा डियो स्कूटर के मुकाबले ज्यादा बेहतर ग्राफिक्स और एक्टिवा 125 की तरह इंजन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
 
कैसा है मौजूदा डियो
कंपनी की ओर से फिलहाल डियो को 110 सीसी इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में 109.51 सीसी के इंजन से 5.78 किलोवॉट की पावर और 9.03 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कूटर में पीजीएम-एफआई तकनीक और सेल्फ स्टार्ट के साथ ही एलईडी हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, ड्रम ब्रेक, स्मार्ट की जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
 
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी नए वाहन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगर होंडा नया डियो पेश करती है तो यह मौजूदा डियो के मुकाबले ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। मौजूदा डियो की एक्स शोरुम कीमत 68625 रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 77712 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed