{"_id":"6abe99fc1c7300f9f6024de1","slug":"honda-rebel-500-recalled-in-india-check-details-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा रिबेल 500 मोटरसाइकिल भारत में रिकॉल: जानें क्या खराबी आई और चेक करने का क्या है तरीका?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
होंडा रिबेल 500 मोटरसाइकिल भारत में रिकॉल: जानें क्या खराबी आई और चेक करने का क्या है तरीका?
Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
सार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा रिबेल 500 के लिए स्वैच्छिक रिकॉल अभियान की घोषणा की है। जानें इन मोटरसाइकिल में क्या खराबी आई है।
विज्ञापन
Honda Rebel 500
- फोटो : HMSI
विस्तार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी प्रीमियम क्रूजर बाइक होंडा रिबेल 500 (Honda Rebel 500) की 96 यूनिट्स के लिए एक स्वैच्छिक रिकॉल अभियान की घोषणा की है। यह भारत में रिकॉल होंडा द्वारा वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है।
कंपनी के अनुसार, असेंबली के दौरान बाइक के हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को निर्धारित टॉर्क (टाइट करने की क्षमता) के अनुसार कसने में चूक हो सकती है। इस वजह से समय के साथ यह स्क्रू ढीला हो सकता है। जिससे मोटरसाइकिल की स्टीयरिंग मूवमेंट प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, HMSI ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक भारत में इस समस्या से जुड़ी किसी भी दुर्घटना या घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कंपनी प्रभावित ग्राहकों से इन तरीकों से सीधे संपर्क करेगी:
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार, असेंबली के दौरान बाइक के हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को निर्धारित टॉर्क (टाइट करने की क्षमता) के अनुसार कसने में चूक हो सकती है। इस वजह से समय के साथ यह स्क्रू ढीला हो सकता है। जिससे मोटरसाइकिल की स्टीयरिंग मूवमेंट प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, HMSI ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक भारत में इस समस्या से जुड़ी किसी भी दुर्घटना या घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
कौन सी होंडा रिबेल 500 बाइक्स इस रिकॉल से प्रभावित हैं?
- यह रिकॉल अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच निर्मित केवल 96 यूनिट्स को कवर करता है।
- सावधानी के तौर पर, होंडा अपने अधिकृत सर्विस सेंटर पर सभी प्रभावित मोटरसाइकिलों में हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को मुफ्त बदलेगी। इसके लिए वाहन की वारंटी स्थिति चाहे जो भी हो, ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह रिकॉल अभियान कब से शुरू होगा और ग्राहकों से संपर्क कैसे किया जाएगा?
यह रिकॉल अभियान नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से होंडा के अधिकृत बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से शुरू होगा।कंपनी प्रभावित ग्राहकों से इन तरीकों से सीधे संपर्क करेगी:
- फोन कॉल
- एसएमएस नोटिफिकेशन
- ईमेल
आप कैसे जांच सकते हैं कि आपकी बाइक इस रिकॉल से प्रभावित है या नहीं?
होंडा ने ग्राहकों की आसानी के लिए एक ऑनलाइन सत्यापन प्रणाली भी शुरू की है:- HMSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'रिकॉल कैंपेन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी मोटरसाइकिल का व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN/चेसिस नंबर) दर्ज करें।