फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda-Nissan Merger News Mitsubishi to opt out of Honda-Nissan alliance claims report

Honda-Nissan Merger: होंडा-निसान विलय में मित्सुबिशी नहीं होगी शामिल, रिपोर्ट में दावा

Mon, 27 Jan 2025 04:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 04:05 PM IST
सार

मित्सुबिशी ने उस विलय से बाहर निकलने का निर्णय लिया है, जिससे उद्योग में सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Honda-Nissan Merger News Mitsubishi to opt out of Honda-Nissan alliance claims report
Mitsubishi Pajero Sport - फोटो : Mitsubishi

विस्तार

Mitsubishi (मित्सुबिशी) होंडा और निसान के गठबंधन में शामिल नहीं होगी। इस गठबंधन के लिए दो जापानी कार निर्माताओं Honda (होंडा) और Nissan (निसान) ने एक महीने पहले एक नई होल्डिंग कंपनी बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, शुरुआत में, मित्सुबिशी ने कहा कि वह संभावित होंडा-निसान विलय के संबंध में अपनी भागीदारी और तालमेल साझा करने का पता लगाएगी। लेकिन अब उसने गठबंधन से बाहर निकलने का फैसला किया है।
विज्ञापन

जापानी मीडिया में खबर
जापानी अखबार योमिउरी ने बताया है कि मित्सुबिशी ने विलय से बाहर निकलने का फैसला किया है। होंडा और निसान के विलय से बनी कंपनी उद्योग में सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक बन जाएगी। जापानी कार निर्माता मित्सुबिशी ने नई गठित होल्डिंग कंपनी में होंडा और निसान के साथ शामिल करने पर विचार किया था। लेकिन हाल ही में उसने स्वतंत्र बने रहने का फैसला किया। रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद, मित्सुबिशी ने एक बयान जारी किया, जिसमें उसने न तो इस खबर की पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया। उसने सिर्फ इतना कहा कि कंपनी अभी भी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा-निसान विलय: एक जटिल स्थिति
हालांकि, कॉर्पोरेट गतिशीलता कुछ हद तक जटिल है। यह देखते हुए कि निसान 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मित्सुबिशी में सबसे बड़ा शेयरधारक है। दूसरी ओर, फ्रांसीसी ऑटोमेकर रेनो के पास निसान में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और निसान के पास भी रेनो के 15 प्रतिशत शेयर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा नहीं चाहता कि रेनो निसान के साथ उसके गठबंधन में शामिल हो। जब पिछले साल 23 दिसंबर को होंडा-निसान संयुक्त घोषणा की गई थी, तो रेनो ने कहा था कि वह समूह और उसके हितधारकों के सर्वोत्तम हित के आधार पर सभी विकल्पों पर विचार करेगा।
विज्ञापन

दिलचस्प होगी यह स्थिति
मित्सुबिशी अब अगले महीने की शुरुआत में होंडा-निसान विलय में शामिल होने या न होने के बारे में अपना फैसला जाहिर करने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि भले ही मित्सुबिशी एक स्वतंत्र कार निर्माता के रूप में जारी रहने का फैसला करती है। लेकिन निसान और मित्सुबिशी के बीच पहले से मौजूद संबंधों को देखते हुए, आगामी होंडा-निसान होल्डिंग कंपनी अभी भी इसमें हिस्सेदारी रख सकती है।

रेनो ने किया था यह एलान
इससे पहले निसान और रेनो के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन ने अगस्त 2024 में कहा था कि होंडा निसान और मित्सुबिशी का गुप्त अधिग्रहण करना चाहता है। उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि होंडा अन्य दो जापानी ब्रांडों से बड़ा है। इसलिए यह कंपनी को नियंत्रण लेने के लिए अहम भूमिका में रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed