फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   honda launch new shine 125 in india, know features engine specification and price details

Honda Shine 125: होंडा ने लॉन्च की नई शाइन 125, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Tue, 20 Jun 2023 04:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 20 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में नई शाइन 125 को लॉन्च किया गया है। इस बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
honda launch new shine 125 in india, know features engine specification and price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers

विस्तार

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल की ओर से नई शाइन 125 को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से शाइन 125 बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में नई शाइन 125 को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन


मिली नई तकनीक
होंडा की शाइन 125 में कंपनी ने नई तकनीक को दिया है, जिससे इंजन और बेहतर हो गया है। ईएसपी के साथ 125 सीसी इंजन को बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेट किया गया है। इसके साथ ही इसमें पीजीएम-एफआई तकनीक को भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कितना दमदार इंजन
बाइक में 123.94 सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन दिया जाता है। इस इंजन से बाइक को 7.9 किलोवॉट की पावर के साथ 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

अधिकारियों ने क्या कहा
होंडा इंडिया के सीईओ सुत्सुमु ओतानी ने कहा कि 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में शाइन 125 की सफलता हमारे उपभोक्ताओं के प्यार और भरोसे को दर्शाती है। मुझे भरोसा है कि 2023 शाइन 125 के लॉन्च के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

कैसे हैं फीचर्स
होंडा ने शाइन 125 में 162 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस दी है। इसके साथ ही इसके व्हीलबेस को 1285 एमएम का रखा गया है। बाइक में क्रोम गार्निश वाला बोल्ड फ्रंट वाइजर, बेहतरीन ग्राफिक्स, ईएसपी, एसीजी स्टार्टर, डीसी हैडलैंप, 5स्टैप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, एक्सटर्नल फ्यूल पंप जैसे फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

कीमत और वारंटी
होंडा की ओर से नई शाइन 125 को ड्रम और डिस्क ब्रेक के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। ड्रम ब्रेक वाले वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 79800 रुपये और डिस्क ब्रेक के साथ इसकी एक्स शोरुम कीमत 83800 रुपये रखी गई है। बाइक पर 10 साल का वारंटी पैकेज दिया जाता है, जिसमें तीन साल स्टैंडर्ड वारंटी और सात साल की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी शामिल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed