फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda H'ness Anniversary Edition launched Honda CB350 Anniversary Edition and 2022 Honda CB300R showcased at india bike week 2021

होंडा: Honda CB350 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, नई 2022 Honda CB300R भी हुई पेश, जानें डिटेल्स

Mon, 06 Dec 2021 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 06:37 PM IST
सार

जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने 2021 इंडिया बाइक वीक में Honda H'ness CB350 एनिवर्सरी एडिशन और 2022 Honda CB300R को पेश किया है।

विज्ञापन
Honda H'ness Anniversary Edition launched Honda CB350 Anniversary Edition and 2022 Honda CB300R showcased at india bike week 2021
Honda CB350 Anniversary Edition - फोटो : Honda Motorcycle

विस्तार

जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने 2021 इंडिया बाइक वीक में Honda H'ness CB350 एनिवर्सरी एडिशन और 2022 Honda CB300R को पेश किया है। Honda CB350 एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 2.03 लाख रुपये रखी गई है। जबकि नई Honda CB300R जनवरी 2022 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह हम आपको Honda CB350 एनिवर्सरी एडिशन और अपडेटेड CB300R के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


Honda CB350 Anniversary Edition
शोकेस किए गए एनिवर्सरी एडिशन को एक नए, डुअल-टोन ग्रीन और ब्लैक कलर स्कीम के साथ उतारा गया है। इस मॉडल में गोल्ड फिनिश एम्बलेम, गोल्डन पिनस्ट्रिप और फ्यूल टैंक पर लोगो, भूरे रंग के कवर वाली स्प्लिट सीट और ब्लैक यूनिट के बजाय क्रोम साइड स्टैंड दिया गया है। Honda CB350 एनिवर्सरी एडिशन को दो कलर स्कीम- मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। बाइक में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इंजन और पावर

Honda H'ness Anniversary Edition launched Honda CB350 Anniversary Edition and 2022 Honda CB300R showcased at india bike week 2021
Honda CB350 Anniversary Edition - फोटो : Honda Motorcycle
DLX Pro वैरिएंट पर आधारित, मॉडल में वही 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 21.07 PS का पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का एनिवर्सरी एडिशन टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ आता है। और इसके ब्रेकिंग सिस्टम में डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं। 

2022 Honda CB300R BS6

Honda H'ness Anniversary Edition launched Honda CB350 Anniversary Edition and 2022 Honda CB300R showcased at india bike week 2021
2022 Honda CB300R - फोटो : Honda Motorcycle
2022 Honda CBR300 को 2021 इंडिया बाइक वीक में नेकेड बाइक के बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ फिर से पेश किया गया है। अप्रैल 2020 में बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों के लागू होने के साथ इस मॉडल को बंद कर दिया गया था। कंपनी ने फिलहाल बीएस-6 वर्जन के इंजन डिटेल्स का खुलासा किया जाना बाकी है।

इंजन और पावर
अपने BS4 फॉर्म में, बाइक को 286cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया गया था, जो 30.4PS की पावर और 27.4Nm का टार्क जेनरेट करता था। इसके सस्पेंशन और ब्रेकिंग मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें गोल्डन फिनिश फोर्क सस्पेंशन यूनिट और रेडिएटर काउल को गहरे रंग में पेश किया गया है। अपडेटेड सीबीआर200 को होंडा के प्रीमियम बिग विंग सेल्स नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed