{"_id":"61920de60ebc785628706cd2","slug":"honda-grazia125-repsol-honda-team-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Grazia125: होंडा ने भारत में लॉन्च किया ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडीशन, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Grazia125: होंडा ने भारत में लॉन्च किया ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडीशन, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें कीमत
Mon, 15 Nov 2021 01:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:06 PM IST
सार
Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया) ने सोमवार को भारतीय बाजार में Grazia125 Repsol Honda Team Edition (ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडिशन) को लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Honda Grazia125 Repsol Honda Team Edition
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राइडरों के उत्साह को और बढ़ाते हुए Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया) ने सोमवार को भारतीय बाजार में Grazia125 Repsol Honda Team Edition (ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडिशन) को लॉन्च किया है।
कंपनी ने बताया कि इस स्पेशल एडिशन के ग्राफिक्स और डिजाइन थीम रेपसोल होंडा रेसिंग टीम की मशीनों से प्रेरित है, जो वाइब्रेंट ओरेंज व्हील रिम के साथ देश में रेसिंग प्रेमियों को जोश को कई गुना बढ़ा देंगी।
लुक और स्टाइल
स्कूटर का एग्रेसिव लुक इसे बेहतरीन स्टाइल देता है, वहीं साइड पैनल पर स्प्लिट एलईडी पॉजिशन लैम्प और फ्लोर पैनल पर बेजोड़ होंडा बैजिंग ग्राजिया 125 को शानदार पर्सनेलिटी देती है।
विज्ञापन
बेहतरीन फीचर्स
अपने बेहतरीन फीचर्स एलईडी डीसी हैडलैम्प, मल्टी-फंक्शन स्विच, इंटीग्रेटेड पासिंग स्विच, साइड स्टैंड इंडीकेटर विद इंजन-कट ऑफ, इंटेलीजेंट इंस्ट्रुमेंट डिस्प्ले, 3-स्टैप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन जैसे फीचर्स इसे आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं।

शानदार माइलेज
Honda Grazia125 Repsol Honda Team Edition
- फोटो : Honda
शानदार इंटेलीजेन्स वाला भारत का अरबन स्कूटर ग्राजिया 125 अपनी आधुनिक तकनीक, इनोवेशन और बोल्ड डिजाइन के साथ राइडर्स में नया जोश उत्पन्न करता है। प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PGM-FI) इंजन के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स जैसे आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) स्कूटर के परफोर्मेंस और माइलेज को और ज्यादा बढ़ा देते हैं।
कितनी है कीमत
ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडिशन की गुरूग्राम में एक्स-शोरूम कीमत 87,138 रुपये तय की गई है।
क्या कहा कंपनी के एमडी ने
होंडा के रेसिंग डीएनए के बारे में बात करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंड और सीईओ, अत्सुशी ओगाता ने कहा, "रेपसोल होंडा रेसिंग टीम रेसटै्रक पर जबरदस्त चुनौती के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाती है। यही समृद्ध धरोहर रेसिंग में होंडा के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है, हमें खुशी है कि हम भारत में रेसिंग प्रेमियों के लिए ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडिशन का अनावरण करने जा रहे हैं।"
इस मौके पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "ग्राजिया 125 रेपसोल होंडा टीम एडिशन का अनावरण एक बार फिर से मोटो जीपी प्रशंसकों के रेसिंग के उत्साह को अपने चरम पर ले जाएगा। इसका स्पोर्टी लुक, स्मार्ट ग्राफिक्स के ओरेंज, रेड और व्हाइट स्कीम ट्रेडमार्क और स्पोर्टी इंजन इसे रेसिंग प्रेमियों के लिए शानदार पैकेज बनाते हैं।"