फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda CB500X launched in India parallel twin compact adventurer motorcycle honda cb500x specs honda cb500x price in india 2021 honda motorcycle new model 2021

Honda CB500X एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च: जानें इस प्रीमियम मोटरसाइकिल की कीमत और शानदार फीचर्स

Mon, 15 Mar 2021 01:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 01:41 PM IST
सार

होंडा की पैरलल ट्विन एडवेंचर टूरर बाइक CKD रूट यानी कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के रूप में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। CB500X दो कलर ऑप्शन- ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में पेश की गई है।

विज्ञापन
Honda CB500X launched in India parallel twin compact adventurer motorcycle honda cb500x specs honda cb500x price in india 2021 honda motorcycle new model 2021
Honda CB500X - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपनी नई CB500X एडवेंचर टूरर बाइक लान्च की है। Honda CB500X की लॉन्च के साथ ही कंपनी ने भारत में अपने प्रीमियम उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। CB500X के लिए पूरे भारत में होंडा की प्रीमियम डीलरशिप - BigWing Topline (बिगविंग टॉपलाइन) और BigWing (बिगविंग) में बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

पावरफुल इंजन

CB500X में 471 cc, 8-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, पैरलल ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 47 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 43.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ एक 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो असिस्ट और एक स्लिपर क्लच ट्रांसमिशन के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कलर ऑप्शन

होंडा की पैरलल ट्विन एडवेंचर टूरर बाइक CKD रूट यानी कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के रूप में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। CB500X दो कलर ऑप्शन- ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में पेश की गई है। 
विज्ञापन

दमदार फीचर्स

नई CB500X मोटरसाइकिल के ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सेमी-फेयरिंग डिजाइन, बड़ी विंडस्क्रीन, फुल-एलईडी लाइटिंग, निगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल पीस सीट और एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में डुअल-चैनल ABS, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और होंडा इग्निशन सिक्योरिटी सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 

कीमत और मुकाबला

Honda CB500X की भारत में गुरुग्राम में एक्स-शोरूम कीमत 6,87,386 रुपये है। नई Honda CB50X का भारतीय बाजार में Kawasaki Versys 650, Suzuki V-Strom 650 XT और Benelli TRK 502 जैसी बाइक्स से मुकाबला होगा। 

काफी लोकप्रिय सेगमेंट

भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिल काफी लोकप्रिय हो रही हैं। हाल ही के कुछ वर्षों में Royal Enfield Himalayan, Hero XPulse 200 और KTM 250 एडवेंचर के साथ-साथ KTM 390 एडवेंचर ने इस सेगमेंट में एंट्री की है। इन बाइक्स ने बड़े पैमाने पर राइडिंग के दीवानों को को अपनी ओर आकर्षित किया है। होंडा ने अपने प्रीमियम उत्पाद CB500X के साथ इस मैदान में दस्तक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed