{"_id":"6332f7f61fa5a8048b56d048","slug":"hero-xtreme-160r-stealth-2-0-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero MotoCorp: हीरो ने फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया एक्सट्रीम 160 R स्टील्थ 2.0 एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero MotoCorp: हीरो ने फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया एक्सट्रीम 160 R स्टील्थ 2.0 एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 27 Sep 2022 06:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:47 PM IST
सार
दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने त्योहारी सीजन से पहले मंगलवार को अपने नए Xtreme 160R Stealth 2.0 Edition (एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 एडिशन) लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R Stealth 2.0 Edition
- फोटो : Hero Motocorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने त्योहारी सीजन से पहले मंगलवार को अपने नए Xtreme 160R Stealth 2.0 Edition (एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 एडिशन) लॉन्च किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xtreme 160R Stealth 2.0 Edition की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,29,738 रुपये रखी है। हीरो ने नई 2.0 एडिशन एक्सट्रीम 160R स्टील्थ मोटरसाइकिल में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। हालांकि इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
हीरो एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 को आज की स्मार्ट पीढ़ी के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपनी रोजमर्रा की शहर की सवारी में अपने व्यक्तित्व और आराम दोनों की तलाश करते हैं। तकनीक-प्रेमी ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक, मोटरसाइकिल के साथ "हीरो कनेक्ट" एम्बेडेड है। यह एक स्मार्ट मोबिलिटी डिवाइस है जिसके जरिए राइडर्स कनेक्टेड रहते हैं, और इससे वे लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
इंजन पावर और स्पीड
एक आधुनिक स्ट्रीटफाइटर और रियल वर्ल्ड के परफॉर्मेंस के लिए मानदंड सेट करते हुए, नए हीरो एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 एडिशन में 163 cc एयर-कूल्ड बीएस-6 अनुपालन इंजन मिलता है। जिसमें एक्ससेन्स (Xsens) तकनीक और एडवांस्ड प्रोग्राम-ईंधन-इंजेक्शन शामिल हैं। यह इंजन 6500 rpm पर 15.2PS का पावर आउटपुट देता है। यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
लुक और स्टाइल
नई एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 की सड़क पर मौजूदगी कुछ खास है। मैट ब्लैक शेड, टेलिस्कोपिक फोर्क, फ्रेम और पिलियन ग्रिप पर आकर्षक रेड एक्सेंट इसके लुक में इजाफा करते हैं। ओवरऑल डिजाइन के साथ नया बेली श्राउड एक्सट्रीम की सड़क पर उपस्थिति को बढ़ाता है, और नक्कल गार्ड से बेहतर सुरक्षा मिलती है।
कनेक्टिविटी
एम्बेडेड हीरो कनेक्ट एप नए हीरो एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 में राइडिंग एक्सपीरियंस और सुरक्षा को और बढ़ाता है। यह राइडर को अपने वाहन के बारे में अपडेट रखने के लिए कई तरह के अलर्ट देता है:
इस लॉन्च के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख, मालो ले मैसन ने कहा, "हीरो एक्सट्रीम 160आर स्टील्थ एडिशन को ग्राहकों, शौकीनों और विशेषज्ञों से एक जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह तुरंत उन ग्राहकों की पसंद की मोटरसाइकिल बन गई जिनके पास एक अनूठी शैली है और जो भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। यह नया एडिशन स्टील्थ और स्मार्ट दोनों है, जिसे रेड और ब्लैक कलर में उत्साही सवारों के लिए, और हमारे क्लाउड कनेक्टेड सिस्टम कनेक्ट 1.0, तकनीक-प्रेमी उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है। स्टील्थ और स्मार्ट - यह हीरो एक्सट्रीम स्टील्थ 2.0 है।"
रंजीवजीत सिंह, चीफ ग्रोथ ऑफिसर (सीजीओ), हीरो मोटोकॉर्प ने कहा , "एक्सट्रीम 160R एक ट्रेलब्लेजर रहा है और इसकी काफी मांग बनी हुई है। 2.0 एडिशन में एक्सट्रीम 160R स्टील्थ के समृद्ध प्रोफाइल को लॉन्च करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह नया एक्सट्रीम स्टाइल, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आराम का एक आदर्श संयोजन है। हमें विश्वास है कि मोटरसाइकिल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग को बढ़ाने और प्रीमियमाइजेशन की ओर हमारी यात्रा को और मजबूत करने के लिए क्लास-लीडिंग टेक्नोलॉजी देने की अपनी विरासत को बरकरार रखेगी। हमारी प्रीमियम पेशकश में नया जोड़ निश्चित रूप से त्योहारी सीजन को और अधिक आनंदमय बना देगा।"

- जियो फेंस अलर्ट - जब भी आपका वाहन दिलचस्पी वाली पूर्वनिर्धारित जगहों से निकलता है या वहां वापस आता है तो एक एप नोटिफिकेशन भेजता है
- स्पीड अलर्ट - जब भी वाहन सवार पहले से निर्धारित स्पीड लिमिट को पार करता है तो एक एप नोटिफिकेशन भेजता है
- टॉपल अलर्ट - वाहन के गिरने की स्थिति में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आपातकालीन संपर्क नंबर पर एप नोटिफिकेशन और एसएमएस भेजता है
- टो अवे अलर्ट - किसी भी अनधिकृत वाहन गतिविधि का पता चलने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एप नोटिफिकेशन और एसएमएस भेजता है
- अनप्लग अलर्ट - यदि डिवाइस को अनप्लग किया गया है और राइडर को उसमें ध्यान देने की जरूरत है, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एप नोटिफिकेशन और एसएमएस भेजता है