{"_id":"6a0d95a30e14c6bd120e28c4","slug":"hero-xpulse-200-4v-indian-bike-enters-uk-market-discover-features-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero XPulse 200 4V: यूके के बाजार में उतरी भारत की ये एडवेंचर बाइक, जानें इसके शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero XPulse 200 4V: यूके के बाजार में उतरी भारत की ये एडवेंचर बाइक, जानें इसके शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Wed, 20 May 2026 04:36 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 20 May 2026 04:36 PM IST
सार
Hero XPulse 200 4V UK Launch: क्या भारतीय बाइक अब UK की सड़कों पर धमाल मचाएगी ? हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एडवेंचर बाइक XPulse 200 4V और ज्यादा ऑफ-रोड फोकस्ड XPulse 200 Pro को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत, दमदार परफॉर्मेंस और एडवेंचर फीचर्स से लैस ये बाइक्स आखिर यूरोप के राइडर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं ? जानिए इसकी पूरी डिटेल
विज्ञापन
Hero XPulse 200 4V
- फोटो : heromotocorp
विस्तार
Adventure Bikes: हीरो ने इन बाइक्स को यूनाइटेड किंगडम के मशहूर ऑफ-रोड राइडिंग लोकेशन इंच परफेक्ट ट्रायल्स, रिबल वैली में लॉन्च किया। कंपनी ने इस लॉन्च के जरिए बाइक की रग्ड क्षमता और एडवेंचर-रेडी कैरेक्टर को हाइलाइट किया। यह लॉन्च इटली और स्पेन में हालिया एंट्री के बाद आया है, जो बताता है कि कंपनी अब यूरोपियन मार्केट पर गंभीरता से फोकस कर रही है।
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों बाइक्स में 199.6cc का फोर-वॉल्व, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.9 bhp पावर (8500 rpm पर) और 17.35 Nm टॉर्क (6500 rpm पर) जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सेटअप शहर की राइडिंग के साथ लंबी एडवेंचर ट्रिप्स में भी बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारी है।
विज्ञापन
एडवांस फीचर्स से लैस
फीचर्स की बात करें तो XPulse 200 सीरीज में कई प्रीमियम और एडवेंचर-फोकस्ड फीचर्स दिए गए हैं। जैसे की इसमें रैली ABS मोड्स, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, ब्लूटूथ- सक्षम LCD डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, हैंडगार्ड्स, बुस प्लेट और बंजी हुक के साथ लगेज प्लेट शामल है। दावा किया जा रहा है कि ये फीचर्स बाइक को रोजमर्रा और एडवेंचर दोनों तरह की राइडिंग के लिए बेहतर बनाते हैं।
XPulse 200 4V और Pro में क्या फर्क?
हीरो ने यूके के राइडर्स की पसंद और जरूरत के हिसाब से दोनों वेरिएंट्स का फोकस थोड़ा अलग रखा है, जो इस प्राकर हैं...
Hero XPulse 200 4V: रोजमर्रा और सिटी राइडिंग के लिए
यह वेरिएंट उन राइडर्स के लिए अधिक एक्सेसिबल (आसान) है जो शहर और हल्के-फुल्के ऑफ-रोड रास्तों पर चलना चाहते हैं। इसकी सीट हाइट 825mm है और इसका सेटअप काफी हल्का व सिटी-फ्रेंडली है।
Hero XPulse 200 Pro: ऑफ-रोड लवर्स के लिए
यह वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो बिना किसी समझौते के असली ऑफ-रोडिंग का मजा लेना चाहते हैं। इसमें पूरी तरह एडजस्टेबल सस्पेंशन, बेहतरीन 270mm का ग्राउंड क्लियरेंस और ऊंची 891mm की सीट हाइट दी गई है।
UK में कैसे होगी बिक्री?
कंपनी यूके में अपनी इन बाइक्स को मोटोजीबी के जरिए बेचेगी। कंपनी 36 सेल्स और सर्विस आउटलेट्स के नेटवर्क के जरिए ग्राहकों तक पहुंचेगी। साथ ही सभी बाइक्स पर 2 साल की वारंटी भी दी जाएगी। इस मौके पर Hero MotoCorp का कहना है कि XPulse 200 सीरीज कंपनी के ग्लोबल एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उनके मुताबिक XPulse ने दुनिया भर में एक किफायती लेकिन बेहद सक्षम एडवेंचर बाइक के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो डेली राइडर्स और ऑफ-रोड प्रेमियों दोनों को आकर्षित कर सकती है।